पाकिस्तान से बेवकूफ टीम पूरी दुनिया में नहीं, भारत को हराने के चक्कर में खोया सेमीफाइनल का टिकट

पाकिस्तान से बेवकूफ टीम पूरी दुनिया में नहीं, भारत को हराने के चक्कर में खोया सेमीफाइनल का टिकट

IND vs PAK U19 World Cup

IND vs PAK U19 World Cup

IND vs PAK U19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है. भले ही यह मैच नॉकआउट की तस्वीर बदलने वाला नहीं था, लेकिन भारत ने मैदान पर ऐसा दबदबा दिखाया कि पाकिस्तान के लिए यह हार बेहद शर्मनाक बन गई. जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराकर अपनी ताकत साफ दिखा दी.

सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुका था पाकिस्तान

खास बात यह रही की इस मैच से पहले ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका था. वहीं भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली थी. इसके बावजूद पाकिस्तान के पास सम्मान बचाने का मौका था, लेकिन टीम उस पर भी खरा नहीं उतर सकी. 

भारत की बैटिंग

पाकिस्तान के लिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला असरदार नहीं साबित हुआ. वहीं भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने जिम्मेदारी संभाली. वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन की अहम पारी खेली. उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 35 और वैभव सूर्यवंशी ने 30 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया. पूरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गईच पाकिस्तान की ओर से अब्दुल सुभान ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सय्यम को 2 सफलताएं मिलीं.

लक्ष्य आसान लग रहा था, फिर पलट गया मैच

पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए 253 रन 33.3 ओवर में बनाने थे. शुरुआत देखकर ऐसा लगा कि वे इस लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं. 151 रन तक पाकिस्तान के सिर्फ तीन विकेट गिरे थे और रन रेट भी काबू में था. हालांकि यहीं से कहानी बदल गई.

भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त कमबैक

भारतीय गेंदबाजों ने अचानक मैच पर शिकंजा कस दिया. पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव में आ गए और विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया. पाक टीम के आखिरी 7 बल्लेबाज महज 43 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गए. पूरी पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवर में 194 रन के शर्मनाक स्कोर पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. इसके अलावा आरएस एम्ब्रिश, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा को भी एक-एक सफलताएं मिली.