शरीर से नही होता कोई किन्नर, विचार ही बनाते है किन्नर

शरीर से नही होता कोई किन्नर, विचार ही बनाते है किन्नर

शरीर से नही होता कोई किन्नर

शरीर से नही होता कोई किन्नर, विचार ही बनाते है किन्नर

अन्य महिला काजल मंगलमुखी ने किन्नर समुदाय को दी नई प्रेरणा
लोक सेवक मंडल और स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के जागरूकता शिविर में संबोधन

चंडीगढ़,16सितंबर। एड्स के प्रति समाज को जगरूक करने के लिए लोक सेवक मंडल और स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी चंडीगढ़ की ओर से यहां आयोजित शिविर में अन्य महिला काजल मंगलमुखी ने किन्नर समुदाय को नई प्रेरणा के बतौर कहा कि शरीर से कोई किन्नर नही होता। निजी विचारो से ही कोई किन्नर होता है।
     शिविर में विशिष्ट अतिथि काजल मंगलमुखी ने कहा कि उन्होंने ताली बजाना पसंद नही किया और आज अन्य महिला के रूप में अपना व्यवसाय करती है। वे मीडिया क्षेत्र में ही कार्यरत है।काजल ने कहा कि शरीर के अंगो को देखकर इस बात का फैसला नही किया जा सकता है कि जन्म लेने वाला किन्नर है या नही। किशोर अवस्था में पहुंचने पर ही रुझान का पता चलता है।उन्होंने कहा कि किन्नर एक परंपरा है।में शरीर से किन्नर हू लेकिन सोच और विचार से नही।आज किन्नर समुदाय में भी घुसपेठ की जा रही है।चार बच्चो का पिता भी ताली बजा रहा है।जन्म देने वाले माता पिता को अपनी संतान को अपनाना चाहिए। फिर भले ही शरीर से किन्नर हो।
      काजल ने कहा कि वे ,2010से एड्स नियंत्रण के लिए कार्य कर रही है।इसके साथ ही किन्नर समुदाय के लिए शिक्षा के अधिकार और चुनाव लडने के अधिकार के लिए संघर्ष किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया।अतिथि स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के उपनिदेशक दीपक बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ में एचआईवी जांच और दवाओं के लिए सेंटर बने है।उन्होंने कहा कि एड्स को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य है। चंडीगढ़ में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि किन्नर होना और न होना ईश्वर की देन है। मेहनत और लगन से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।
       शिविर में नजीर सिंह सब इंस्पेक्टर,लोक सेवा मंडल के चेयरमैन भीमसेन,लोक सेवा मंडल के प्रोजेक्ट मैनेजर उमाशंकर,प्रोजेक्ट मैनेजर तपन सिंह,और लोक सेवा मंडल के सदस्य सुनील कुमार ने   भी शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान  भजन और नृत्य प्रस्तुति   दी गई।


लोक सेवा मंडल और स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी को और से चंडीगढ़ में आयोजित सामुदायिक शिविर में सम्मानित करते हुए विशिष्ट अतिथि काजल नंगलमुखी को