सैक्टर 24 पुलिस चौंकी ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में आरोपी को किया काबू

सैक्टर 24 पुलिस चौंकी ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में आरोपी को किया काबू

Sector 24 Police Post has Apprehended an Accused

Sector 24 Police Post has Apprehended an Accused

एसडीपीओ सेन्ट्रल की टीम को बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी सेंट्रल डिविजन के एसडीपीओ दलबीर सिंह की टीम को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली।जब सैक्टर 24 पुलिस चौंकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर 25 के रहने साढ़े 18 साल के कृष उर्फ काका के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ सेन्ट्रल दलबीर सिंह भिंडर की सुपरविजन में सैक्टर 24 पुलिस चौंकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम में। शामिल अमरजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी के। साथ शनिवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 25 स्थित गैस एजेंसी मोड़ के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से अवैध रूप से दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सैक्टर 24 चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते अगर किसी भी अपराधी या फिर नशा तस्कर ने एरिया में सप्लाई की वारदात को अंजाम दिया तो पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।किसी को भीं बख्शा नहीं जाएगा