पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर गूंजेगा लड़ाकू विमानों का शोर, वायुसेना अभ्यास की तैयारी पूरी

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर गूंजेगा लड़ाकू विमानों का शोर, वायुसेना अभ्यास की तैयारी पूरी

The roar of fighter jets will once again echo over the Purvanchal Expressway

The roar of fighter jets will once again echo over the Purvanchal Expressway

सुलतानपुर। The roar of fighter jets will once again echo over the Purvanchal Expressway, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवलकीरी करवत में निर्मित हवाई पट्टी पर दो दिन बाद वायुसेना के लड़ाकू विमारन विमान एक बार फिर गरजेंगे। इसकी तैयारी वायुसेना की ओर से लगभग पूरी हो गई है। हवाई पट्टी वायुसेना की निगरानी में है।

हवाई पट्टी वायुसेना के इसके लिए वायुसेना मध्य कमान ने पत्र जारी किया था। अब रक्षा मंत्रालय के प्रयागराज कार्यालय की ओर से भी पत्र जारी कर दिया गया है। मीडिया के लिए भी एडवाइजरी जारी हुई है।

अभ्यास स्थल के नजदीक जा सकेंगे लोग

जिन लोगों के नाम वायुसेना की टीम के पास होगा, वहीं लोग अभ्यास स्थल के नजदीक जा सकेंगे। सप्ताह भी से लखनऊ-गाजीपुर के बीच आवागमन करने वाले वाहनों के मार्ग में हवाई पट्टी से पहले दोनों तरफ परिवर्तन किया गया है।

2019 व 2013 में वायुसेना के लड़ाकू विमानों सुखोई,मिराज, जगुआर, हरकुलिस,राफेल जैसे विमानों का युद्धाभ्यास यहां पर हो चुका है।यूपीडा के एमडी इमरान खान ने बताया कि 21 अप्रैल तक हवाई पट्टी पर बचे काम पूरे कर लिए जाएंगे।

इस मार्ग से गुजर रहे वाहन

लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुप्तारगंज के पास किलोमीटर 124 से उतर कर अयोध्या- प्रयागराज मार्ग से होकर कूरेभार जा रहे हैं। वहां से हलियापुर- बेलवाई मार्ग से होकर फुलौना से आगे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 129.8 पर चढ़कर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। गाजीपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को गौरा के पास से परिवर्तित मार्ग से गुजर रहे हैं। वे फुलौना से ही बेलवाई- हलियापुर मार्ग से होकर गप्तारगंज के पास से सर्विस लेन से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पकड़ रहे हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 22 व 23 अप्रैल को वायुसेना के विमान अभ्यास करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। 

- देबार्थोधर, जन संपर्क अधिकारी रक्षा मंत्रालय