छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति' का उदय: 10 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ, मंत्रालय में भी अहम बदलाव

छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति' का उदय: 10 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ, मंत्रालय में भी अहम बदलाव

The Rise of Nari Shakti in Chhattisgarh

The Rise of 'Nari Shakti' in Chhattisgarh

रायपुर: The Rise of 'Nari Shakti' in Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ सरकार इस साल को 'महतारी गौरव वर्ष' के रूप में मना रही है। सरकार की इस पहल का असर अब छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अमलों में भी दिखाई देने लगा है। राज्य में अब 10 जिलों की कलेक्टर महिलाएं हैं। इसके अलावा मंत्रालयों में भी महिला IAS के पास अहम जिम्मेदारियां हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में 43 IAS अधिकारियों का तबादला किया था जिसके बाद राज्य में महिला कलेक्टरों को भी कमान सौंपी गई है।
 

कौन-कौन से जिले में महिला कलेक्टर

सूरजपुर जिले की कमान रेना जमील, बलरामपुर जिले में चंदन संजय त्रिपाठी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर संतन देवी जांगड़े, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कमान पद्मिनी भोई और कोरिया जिले की कलेक्टर रोमिक्ता यादव को बनाया गया था। कोरिया का कलेक्टर पहले पुष्पा साहू को बनाया गया था हालांकि 48 घंटे बाद ही उनकी जगह रोमिक्ता यादव की नियुक्ति कर दी गई थी।
 

पहले से इन जिलों में महिला कलेक्टर

ट्रांसफर से पहले नारायणपुर में नम्रता जैन, कोंडागांव में नुपूर राशि पन्ना, बेमेतरा में प्रतिष्ठा ममगाई, बालोद में दिव्या उमेश मिश्रा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में लीना कमलेश मंडावी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। छत्तीसगढ़ के कुल 33 जिलों में से लगभग एक-तिहाई जिलों का प्रतिनिधित्व महिलाएं कर रही हैं।

कलेक्टर शासन का सबसे अहम चेहरा होते हैं। वे कानून-व्यवस्था से लेकर लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तक, हर चीज़ संभालते हैं। इन पदों पर महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी इस बात का संकेत है कि जमीनी स्तर पर नेतृत्व का दायरा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह कोशिश सिर्फ़ ज़िलों तक ही सीमित नहीं है। राज्य बनने के बाद पहली बार पहली बार किसी महिला को मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

कई विभागों में महिलाओं को कमान

1997 बैच की IAS निहारिका बारीक गृह विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। सरकार ने महिला अधिकारियों की तैनाती उन विभागों में भी है जो सीधे तौर पर शासन के नतीजों और लोगों की राय को प्रभावित करते हैं। सीनियर IAS अधिकारी ऋचा शर्मा को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में तैनात किया गया है। 2005 बैच की अधिकारी संगीता आर को शहरी प्रशासन विभाग दिया गया है, जो शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सेवाओं से जुड़ा एक अहम विभाग है।

  • छत्तीसगढ़ सरकार मना रही है महतारी गौरव वर्ष
  • राज्य के 10 जिलों में पहली बार महिला कलेक्टर
  • मंत्रालय और विभागों में महिलाओं की हिस्सेदारी
  • IAS निहारिका बारीक बनीं गृह विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी

राजस्व विभाग में 2008 बैच की IAS शम्मी आबिदी को सेक्रेटरी बनाया गया है। रीना बाबा कंगाले को आबकारी विभाग के साथ-साथ खाद्य विभाग की भी ज़िम्मेदारी दी गई है। शाहला निगार महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग की ज़िम्मेदारी भी संभालती रहेंगी। IAS अधिकारी रेणु पिल्लै को हाल ही में बने कर्मचारी चयन बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है।