देवभूमि की वादियों में मोदी परिवार: प्रहलाद मोदी ने सपरिवार किए बाबा बालक नाथ के दर्शन, सादगी ने जीता सबका दिल
The Modi Family in the Valleys of Devbhoomi
नादौन (हमीरपुर)। The Modi Family in the Valleys of Devbhoomi, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी सपरिवार इन दिनों हिमाचल भ्रमण पर हैं। हमीरपुर भ्रमण के दौरान प्रहलाद ने दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ जी के दर्शन किए। प्रहलाद मोदी ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की जनता भी देव तुल्य है। यहां के आथित्य सत्कार से अभिभूत मोदी ने कहा कि हिमाचल आने का बार बार मन करता है।
अखिल भारतीय गौसेवा संगठन के प्रमुख रहे सुनील शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की तरह प्रहलाद भी विनम्रता की प्रतिमूर्ति हैं। सुनील ने कहा कि जब प्रहलाद मोदी उनके घर नाल्टी पहुंचे तो मुझे यह जरा भी आभास नहीं हुआ कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के भाई आए हैं।
हमीरपुर बाजार में घूमा मोदी परिवार
मोदी परिवार ने हमीरपुर शहर में आम लोगों की तरह बाजार में भ्रमण भी किया। हमीरपुर शहर में स्थित स्वागत इंटर प्राइजेस के यहां उन्होंने खरीदारी भी की। स्वागत इंटरप्राइजेस के मालिक सतपाल शर्मा और विपिन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरह ही परिवार के व्यवहार और वाणी में सौम्यता झलकती है, यह उनके लिए भी गर्व के पल हैं कि इतने बड़े लोग उनके यहां पधारे।
शिमला भ्रमण पर हुए रवाना
सुनील शर्मा ने बताया कि रविवार को मोदी परिवार शिमला के भ्रमण पर है, एक-दो दिन ने वे गुजरात लौटेंगे। वे कुछ दिन से हिमाचल में घूम रहे हैं। उन्होंने कांगड़ा के विभिन्न मंदिरों में भी शीश नवाया।
पीएम मोदी के चार भाई व एक बहन
गौर रहे कि पीएम मोदी के चार भाई हैं। सोमाभाई मोदी (सबसे बड़े), अमृतभाई मोदी, प्रहलाद भाई मोदी, और पंकज मोदी (सबसे छोटे)। उनकी इकलौती बहन भी हैं, जिनका नाम वासंतीबेन मोदी है।
भतीजी ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की
प्रहलाद मोदी के साथ उनकी बेटी सोनल मोदी, दामाद और अन्य स्वजन भी आए हैं। सोनल मोदी ने बताया कि हमने सपरिवार माता बगलामुखी जी के भी दर्शन किए। यहां हवन यज्ञ करके अपने चाचा जी और देश के प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा ने जो आथित्य सत्कार दिया है उसके आभारी हैं। राजनेताओं से दूरी बनाते हुए मोदी परिवार ने यह दर्शाया है कि वह सरल जीवन जीते हैं।