राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान'

राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान'

Political row in Kashi over Rahul Gandhi birthday

Political row in Kashi over Rahul Gandhi's birthday

नई दिल्ली। Political row in Kashi over Rahul Gandhi's birthday, राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन इसी कड़ी में वाराणसी में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दरअसल बनारस के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का भगवान परशुराम के रूप में फोटो बनाकर गंगा में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया। इसपर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने इसे सनातन का अपमान बताया। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना करते हुए लिखा, 'सनातन का अपमान, कांग्रेस की पहचान! वोट बैंक की राजनीति में कांग्रेस अब हिंदू आस्था का भी सम्मान करना भूल चुकी है। राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाना, तस्वीर की आरती उतारना और उसे धार्मिक प्रतीकों से जोड़ना करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का अपमान है। क्या कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए हमारे आराध्यों का भी इस्तेमाल करेगी'?

Screenshot 2026-06-19 171411

क्यों है बीजेपी की आपत्ति

इस फोटो के बाद काशी में सियासी रंग चटख हो गया। इस फोटो में राहुल गांधी के एक हाथ में परशु (फरसा) जबकि दूसरे हाथ में संविधान की प्रति दर्शायी गई है। जिसे बीजपी ने सनातन का अपमान कहा है।

काशी में राहुल गांधी के जन्मदिन पर हुए कई कार्यक्रम

अध्यक्ष महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी राघवेन्द्र चौबे की ओर से राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सुबह दशाश्वमेध स्थित खिचड़ी बाबा मंदिर पर एकत्रित होकर बाबा का दर्शन पूजन कर खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाध‍िकार‍ियों ने लोगों को ख‍िचड़ी भी ख‍िलाई।