चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, पंजाबियों पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद

AAP protests outside BJP headquarters in Chandigarh

AAP protests outside BJP headquarters in Chandigarh

 चंडीगढ़। AAP protests outside BJP headquarters in Chandigarh, पंजाबियों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा मुख्यालय 'कमलम' के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा का पुतला भी फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि मल्होत्रा की टिप्पणी पंजाबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने देश की आजादी, कृषि और सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और ऐसे समुदाय के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 5.41.34 PM

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने भाजपा पर पंजाब विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया और कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो विरोध आंदोलन और तेज किया जाएगा। नेताओं का कहना था कि यह केवल एक व्यक्ति का बयान नहीं, बल्कि भाजपा की सोच को दर्शाता है।

विजयपाल सिंह ने कहा कि पंजाबियों के स्वाभिमान पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जतिंदिर पाल मल्होत्रा को तत्काल पद से हटाया जाए और वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इससे उनका विरोध और मजबूत हुआ।

WhatsApp Image 2026-06-19 at 5.41.33 PM (1)

प्रदर्शन में महासचिव ओंकार सिंह औलख, पार्षद योगेश ढींगरा, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार ढालोर, हरदीप सिंह बुटेरला, विक्रांत ए. तनवर, अंजू कत्याल, जगपाल जग्गा, ललित मोहन, देशराज सनावर, जसबीर सिंह लाडी, मीना शर्मा, तरसेम मित्तल, जस्करण मेहता, राजेश, अभिमान और गुरुदेव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।