केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस एवं मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाई

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस एवं मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाई

Flagged Off the Chhapra-Delhi Express and Mau-Delhi Express

Flagged Off the Chhapra-Delhi Express and Mau-Delhi Express

छपरा एवं मऊ से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी मिलेगी

रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी 19 जून, 2026 को छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस तथा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार तथा मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया।

इसके अतिरिक्त बिहार के मढ़ौरा लोको प्लांट में आयोजित एक समारोह में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी इस लोकोमोटिव फैक्टरी से गिनी गणराज्य को निर्यात होने वाले 51वें रेल इंजन (डब्लू.डी.जी.4जी.) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छपरा जंक्शन पर समारोह को संबोधित करते हुए श्रीं वैष्णव ने कहा कि आज इन गाड़ियों के चलने के साथ ही 11 मई, 2026 को दोहरीघाट में कार्यक्रम के दौरान छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस, मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी तक विस्तार की घोषणा पूर्ण हुयी। कुछ ही दिन पहले पुणे से पटना के लिए गाड़ी चलाई गयी। रिकॉर्ड बजट आवंटन से बिहार में रेल विकास को नई रफ्तार मिली है। बिहार के लिए पहले औसतन 1,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते थे, मोदी जी ने 2014 में आते ही बजट को दुगना किया और अब इसे बढाकर 10 हजार करोड़ रुपए कर दिया है। सभी जगह तीसरी लाइन, चौथी लाइन, आर.ओ.बी. का निर्माण, स्टेशनो का पुनर्विकास हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिहार में 98 रेलवे स्टेशनों का नव निर्माण हो रहा है । बिहार में सबसे ज्यादा अमृत भारत ट्रेनें चल रही है।  बिहार में 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। रेल मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में बुलेट ट्रेन आएगी। दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी एवं वाराणसी से पटना, सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन नेटवर्क बनेगा। बुलेट ट्रेन के चलने से दिल्ली से पटना की दूरी 4 घंटा 41 मिनट में पूरी होगी। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है। विकसित भारत के संकल्प को मोदी जी जमीन पर उतार रहे है। अगले वर्ष मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन चालू होगी। देश के कोने कोने में 07 नये कोरिडोर मोदी जी ने इस साल के बजट में स्वीकृत किये है। और आने वाले दिनों में 7000 किमी में बुलेट ट्रेन चलेगी। और बुलेट ट्रेन में बैठकर कम समय में यात्रा पूरी होगी।

रेल मंत्री ने आगे बताया कि छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस के चलाये जाने की लम्बे समय से मांग थी, इसके संचालन से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ, दिल्ली एक सूत्र में बंध जायेंगे। इससे छपरा के लोगो को काफी सुविधा होगी। मोदी जी के कार्यकाल में बिहार में 2034 किमी नये ट्रैक बनाये गए। बिहार में विक्रमशिला-कटेरिया नयी लाइन जिसमें गंगा नदी रेल पुल सम्मिलित है, नरकटियागंज से रक्सौल, सीतामढ़ी से दरभंगा, सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर का दोहरीकरण, भागलपुर से जमालपुर तीसरी लाइन, भागलपुर से दुमका-रामपुर हाट, बख्तियारपुर से राजगीर तिलैया दोहरीकरण सहित अनेक परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं से बिहार का नक्शा बदलेगा। कैपिसिटी को डबल किया जा रहा है, क्षमता बढ़ने पर आगामी 7 से 8 वर्षों में बिहार में 200 नयी गाड़ियाँ चलाई जा सकेंगी। इससे यात्रियों की समस्याएं समाप्त हो जाएँगी। माननीय मोदी जी ने मढ़ौरा लोको प्लांट से रेल इंजन निर्यात को चालू किया था, आज यहाँ निर्मित 51 वें इंजन को मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बिहार की धरती पर बना इंजन दुनिया भर में बिहार का परचम लहराएगा। 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री, बिहार ने कहा कि आज का दिन बिहार एवं छपरा के लिए ऐतिहासिक है। आज छपरा से दिल्ली, मऊ से दिल्ली नयी एक्सप्रेस ट्रेन तथा दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार का शुभारम्भ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय बिहार में एक लाख करोड़ रूपये से अधिक की रेल परियोजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के 38 में 36 जिले रेल नेटवर्क से जुड़ गए हैं। छपरा से कटिहार तक तीसरी लाइन निर्माण कार्य चल रहा है। बिहार में बुलेट ट्रेन परियोजना का हम स्वागत करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी, माननीय सांसद,सारण श्री राजीव प्रताप रूडी जी,माननीय सांसद,महाराजगंज श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी, माननीय सांसद,घोसी श्री राजीव राय जी ने नई गाड़ियों के संचलन के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।