यहां के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, फिर किस भी किया... वजह जान हो जाएंगे हैरान

यहां के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, फिर किस भी किया... वजह जान हो जाएंगे हैरान

Marriage With Crocodile

Marriage With Crocodile

मेक्सिको। Marriage With Crocodile: मेक्सिको से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक पारंपरिक समारोह में एक मादा मगरमच्छ से शादी की। एक पुरानी परंपरा के मुताबिक, ऐसा करने से किस्मत अच्छी होती है। गौरतलब है कि मगरमच्छ को स्थानीय इतिहास में राजकुमारी लड़की के तौर पर देखा जाता है।

हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं (we love each other)

मेयर सोसा ने अनुष्ठान के दौरान कहा, "मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं, क्योंकि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते, मैं राजकुमारी लड़की से शादी के लिए तैयार हूं।"

230 साल पुराने रिवाज को निभाया (Followed 230 years old custom)

चोंटल और हुआवे स्वदेशी समूहों के बीच शांति के लिए यह विवाह अनुष्ठान पिछले 230 वर्षों से किया जा रहा है। मेयर, जो चोंटल राजा का प्रतीक है वह मगरमच्छ से विवाह करता है, जिसे दो संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक है।

लोगों की समृद्धि के लिए होता है अनुष्ठान (Rituals are performed for the prosperity of the people)

विवाह समारोह से समुदायों को पृथ्वी से जुड़ने और बारिश, फसल के अंकुरण और सद्भाव के लिए आशीर्वाद मिलता है। एक इतिहासकार जैमे जराटे ने समझाया, "यह विवाह दोनों पक्षों को धरती माता के साथ जोड़ता है। इसके जरिए सर्वशक्तिमान से बारिश, बीज के अंकुरण, उन सभी चीजों के लिए प्रार्थना किया जाता है, जो चोंटल आदमी के लिए शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं।

मादा मगरमच्छ को पहनाया पारंपरिक पोशाक (Female crocodile dressed in traditional dress)

समारोह से पहले, मगरमच्छ को नृत्य के लिए लोगों के घरों में ले जाया जाता है। मगरमच्छ को पोशाक पहनाया जाता है और सुरक्षा के लिए उसके मुंह को बांध दिया जाता है। शादी टाउन हॉल में होती है, जहां एक स्थानीय मछुआरा अच्छी मछली पकड़ने और समृद्धि की आशा व्यक्त करता है। 

मेयर ने मगरमच्छ को किया किस (The mayor kissed the crocodile)

अंत में मेयर अपनी मगरमच्छ दुल्हन के साथ डांस करता है और यह कार्यक्रम संस्कृतियों के मिलन का जश्न मनाता है, जिससे लोगों में खुशी आती है। समारोह का समापन मेयर द्वारा मगरमच्छ को चुंबन करने के साथ हुआ।

यह पढ़ें:

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बस आपस में टकराई, 7 की मौत 20 घायल

CM योगी को 24 घंटे के अंदर फ्रांस भेजिए... देश भीषण रूप से जल रहा है, अब वह ही दंगों को काबू में करेंगे, UP CMO ने दिया ये रिप्लाई

Saudi Arab के जेद्दा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी, हमलावर समेत दो लोगों की मौत