बंगाल में 'बदलाव' की इनसाइड स्टोरी: हिमाचल के 14 IAS अधिकारियों ने पहले ही भांप ली थी ममता सरकार की विदाई

बंगाल में 'बदलाव' की इनसाइड स्टोरी: हिमाचल के 14 IAS अधिकारियों ने पहले ही भांप ली थी ममता सरकार की विदाई

The Inside Story of  Change in Bengal

The Inside Story of 'Change' in Bengal

शिमला। The Inside Story of 'Change' in Bengal, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार करवाने के गए आईएएस अधिकारियों ने चुनाव से पहले ही भांप लिया था कि इस बार ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बाहर हो सकती है। चुनाव से पहले कई बार कुछ अधिकारियों से बात होने पर उनका कहना था कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार माहौल बदला हुआ था।

इन अधिकारियों में से अधिकांश पिछली बार वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में आमजन मुखर था, लेकिन अबकी बार कुछ अलग तरह की स्थिति थी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश से 13 आइएएस गए थे। पहले चरण का मतदान होने के बाद शिमला लौटने वाले अधिकारियों का कहना था कि अबकी बार बदलाव निश्चित दिख रहा है।

 

ये आईएएस गए थे पश्चिम बंगाल

  • - डॉ. निपुण जिंदल
  • - राकेश कुमार प्रजापति
  • - सीपाल रासु
  • - विनय सिंह
  • - नीरज कुमार
  • - राम कुमार गौतम
  • - प्रियंका बासु इंगटी
  • - रितेश चौहान
  • - हरिकेश मीणा
  • - राघव शर्मा
  • - आदित्य नेगी
  • - रोहित जम्वाल
  • - कमल कांत सरोच
  • - डा. अश्विनी शर्मा।