लोकभवन में दिखाई जाएगी फिल्म ‘कृष्णावतारम्’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री होंगे शामिल

लोकभवन में दिखाई जाएगी फिल्म ‘कृष्णावतारम्’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री होंगे शामिल

Film ‘Krishnavataram’ will be screened at Lok Bhawan

Film ‘Krishnavataram’ will be screened at Lok Bhawan

लखनऊ। Film ‘Krishnavataram’ will be screened at Lok Bhawan: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री रविवार को लोकभवन ऑडिटोरियम में फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ (लार्ड कृष्णा) देखेंगे।

फिल्म का प्रसारण शाम चार बजे से किया जाएगा। भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित इस फिल्म में राज्यपाल की नतिनी संस्कृति जयना सत्यभामा का रोल किया है।

पिछले महीने इस फिल्म के निर्देशक हार्दिक गज्जर व कलाकारों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारतीय संस्कृति और विरासत पर आधारित ऐसी फिल्मे बननी चाहिए।

सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण, सुष्मिता भट्ट ने राधा, निवाशिनी कृष्णन ने रुक्मिणी और संस्कृति जयना ने सत्यभामा की भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म सात मई को ही रिलीज हुई है।

फिल्म भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा की कहानी पर आधारित है। सत्यभामा की भूमिका निभाने वाली संस्कृति जयना की यह पहली फिल्म है। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका से कुरुक्षेत्र तक की यात्रा का वृतांत है।