साइकिल से डीजीपी और आईजी अपने कार्यालय पहुंचे।अधिकारियों को दिया सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
DGP and IG arrived at their Offices by Bicycle
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। DGP and IG arrived at their Offices by Bicycle: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बुधवार साइकिल या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए थे।यूटी प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधिकारी निजी गाड़ियों के बजाय साइकिल का उपयोग करते नजर आए।यूटी पुलिस के डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा,आईजी पुष्पेंद्र कुमार और एसपी सिटी केएम प्रियंका और अन्य अधिकारी बुधवार सुबह 10 बजे अपने घर से साईकिल पर सवार होकर यूटी पुलिस मुख्यालय पहुंचे।डीजीपी डॉक्टर हुडा का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना,ईंधन की बचत को बढ़ावा देना तथा ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित करना है। बढ़ती गर्मी और प्रदूषण के बीच प्रशासन का यह संदेश आम लोगों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ प्रशासन समय-समय पर ग्रीन और स्वच्छ शहर के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता अभियान चलाता रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ईंधन बचत और प्रदूषण में कमी लाना है।