प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल के जन्मदिवस पर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल के जन्मदिवस पर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी

Delegation Presented a Bouquet and Wished

Delegation Presented a Bouquet and Wished

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। बुधवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन बंसल के जन्म दिवस के उपलक्ष पर सैक्टर 28 स्थित उनके निवास स्थान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा रहा।वही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव हाकम सरहदी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।और जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। सरहदी ने बताया कि पवन बंसल न केवल देश के संसदीय लोकतंत्र के मजबूत स्तंभों में से एक रहे है। बल्कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, जल संसाधन मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई। उन्होंने बताया कि शहर के सासंद के रूप में उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य , शिक्षा,और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बलविंदर पवार और अन्य लोग भी उपस्थित थे।