कभी एशिया के मानचित्र पर चमकने वाला शहर आज कूड़ा व नरक सिटी बनकर रह गई

Garbage and Hell City
Garbage and Hell City: आज फरीदाबाद की स्मार्ट सिटी की चर्चा करते हुए कहा कि कभी एशिया के मानचित्र पर चमकने वाला शहर आज कूड़ा व नरक सिटी बनकर रह गई है, शहर में चारों ओर कूड़े के ढेर पड़े हुए है और नेशनल हाईवे के दोनों ओर भी गंदगी का ही आलम बना हुआ है, पिछले दिनों हुई बरसात में तो हालात इतने बदत्तर हो गए थे कि लोगों को फ्लाईओवर पार करने में दो-दो घण्टे का समय लग गया था। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन ने समय रहते शहर की सीवरेज व ड्रेनेज की सफाई क्यों नहीं की, अगर प्रशासन उचित कदम उठाता तो लोगों को बरसात में इतनी परेशानियों का सामना ना करना पड़ता। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की पोल खोलते हुए कहा कि यह अभियान बरसों से चलाया जा रहा है, परंतु इसके बावजूद फरीदाबाद में साफ-सफाई दूर दूर तक नजर नहीं आती, यह अभियान केवल कागजों तक सिमटा हुआ है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा धर्म जाति व वोट चोरी के नाम पर देश को बांटने का काम करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गाे को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। संगठन विस्तार के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में मजबूत संगठन बनाने की कवायद शुरु हो गई है और मजबूत व कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन मेें जिम्मेवारियां दी जाएगी और फरीदाबाद में भी मेहनतकश कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा और सभी को साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर हरियाणा के साथ फरीदाबाद में भी पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता बलजीत कौशिक जैसे सक्रिय कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है और उन्हें भरोसा है कि वह सबको साथ लेकर मजबूत संगठन बनाएंगे और आम जन की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस हाईकमान और कुमारी सैलजा जी का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाकर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व जज सुभाष कौशिक एडवोकेट, डा. एस.एल. शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, संजीव चौधरी एडवोकेट, वंदना चौधरी एडवोकेट, विनोद कौशिक प्रदेश अध्यक्ष विचार विभाग, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक चौधरी, सविता चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वेदराम शर्मा, डॉ सौरभ शर्मा, गौरव ढींगरा, अनुज शर्मा, देवेंद्र दीक्षित, सुनीता फागना, विकास फागना, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, सुंदर नेताजी, कृपाल वाल्मीकि, आरडी वर्मा, डा. एचपी माहौर, डा. आरके गोयल, योगेश तंवर, जुबैर खान, जवाहर ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।