सारंडा में लाल आतंक का 'खूनी' खेल: लगातार दूसरे दिन IED ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल; रांची एयरलिफ्ट

सारंडा में लाल आतंक का 'खूनी' खेल: लगातार दूसरे दिन IED ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल; रांची एयरलिफ्ट

The Bloody Game of Red Terror in Saranda

The 'Bloody' Game of Red Terror in Saranda

चाईबासा। The 'Bloody' Game of Red Terror in Saranda, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान गुरुवार सुबह एक बार फिर आईईडी विस्फोट हुआ। छोटानागरा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8:30 बजे हुए इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन-210 के जवान अभिनव कुमार मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

ताजा घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को भी 5 जवान हुए थे घायल

गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को बालिबा और आसपास के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान आईईडी और गोलीबारी में कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश समेत 5 जवान घायल हो गए थे। घायलों में जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया था।

लगातार दो दिनों से हो रही घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इलाके में माओवादियों की घेराबंदी की जा रही है और अभियान निर्णायक चरण में पहुंच चुका है।

सूत्रों के अनुसार, कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल चारों ओर से दबाव बना रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिल सकती है।