होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध

होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध

Temporary Restriction on Parcel Traffic in Delhi Area

Temporary Restriction on Parcel Traffic in Delhi Area

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तथा आनन्द विहार (ट.) रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग (आउटवर्ड लीज्ड एसएलआर/आउटवर्ड रेलवे पार्सल बुकिंग सहित) पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाता है।
यह प्रतिबंध दिनांक 01.03.2026 से 03.03.2026 तक प्रभावी रहेगा।
यह प्रतिबंध निम्नलिखित प्लेटफार्मों से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों पर लागू होगा:
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 एवं 14/15
आनन्द विहार (ट.) के प्लेटफार्म संख्या 2/3
साथ ही अन्य मण्डलों से चलकर इन प्लेटफार्मों पर लोडिंग/अनलोडिंग के लिए रुकने वाली गुजरने वाली ट्रेनों पर भी उक्त अवधि में प्रतिबंध लागू रहेगा।
यात्रियों का व्यक्तिगत सामान केवल यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की बुकिंग सार्वजनिक सुरक्षा का समुचित ध्यान रखते हुए ही की जाएगी।