Temperatures drop again in Haryana, Narnaul is the coldest:हरियाणा में फिर गिरा पारा, नारनौल सबसे ठंडा: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, 27 नवंबर से बदलेगा मौसम

हरियाणा में फिर गिरा पारा, नारनौल सबसे ठंडा: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, 27 नवंबर से बदलेगा मौसम

undefined

Temperatures drop again in Haryana, Narnaul is the coldest:

Temperatures drop again in Haryana, Narnaul is the coldest:हरियाणा में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह-रात की ठिठुरन बढ़ गई है। नारनौल इस समय हरियाणा का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।


नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार में पारा 7.9 डिग्री, कैथल में 8.9 डिग्री और जींद में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे सर्द हवाओं का असर तेज महसूस किया जा रहा है।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 27 नवंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान बादल छाने से दिन के तापमान में कमी आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।


विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि वातावरण में नमी बढ़ने से धुंध की परत घनी हो सकती है। फिलहाल सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन में धूप का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस समय हरियाणा में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहराने की संभावना है।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 28 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड बनी रहेगी।


डॉ. खीचड़ के अनुसार, इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्की धुंध भी छा सकती है। वहीं, 27 और 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।