बांदा: होटल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी युवक व किशोरी गिरफ्तार

बांदा: होटल में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी युवक व किशोरी गिरफ्तार

Teenage girl gang-raped in hotel

Teenage girl gang-raped in hotel

  1. बांदा में होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

  2. अपहरण में एक किशोरी ने भी दोनों युवकों की मदद की

बांदा। अतर्रा थाना के एक मुहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी को मेडिकल स्टोर के पास से मंगलवार रात दो युवकों व एक किशोरी ने नशीला पदार्थ सूंघाकर अगवा कर लिया बाद में होटल में ले जाकर हाथ पैर बांधने के साथ तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपितों ने पिटाई कर धमकी दी। किसी तरह होटल से घर पहुंची किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी।

इससे बुधवार दोपहर पिता पीड़ित बेटी को अतर्रा थाने लेकर गए हैं। जहां उन्होंने तीनों आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दी है। एएसपी शिवराज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।