Tears welled up in my eyes as memories of old days were revived

पुराने दिनों की यादें ताजा कर आंसू आ गए आंखों में, वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा

Senior-Citizens-Forum-Karna

Tears welled up in the eyes after reminiscing the memories of old days, many topics were discussed i

Tears welled up in my eyes as memories of old days were revived : करनाल ( शैलेंद्र जैन)। वरिष्ठ नागरिक मंच की साधारण सभा की बैठक करनाल के सैक्टर सात में आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न निर्णय लिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ओपी गर्ग ने की। इस अवसर पर तीन विषयों पर चर्चा की गई। सालाना सदस्यता शुल्क 600 से बढ़ा कर 800 रुपए करने का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाने पर विचार किया गया। 

इस अवसर पर संविधान में संसोधन करउने पर भी बिचार किया गया। सभी विषयों को सभा ने अपनी तरफ से मुजूरी प्रदान कर दी। इस अवसर पर सदस्यों ने अपने गीतों से मनारेजंन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य श्री कुकरेजा ने अपने पूराने अनुभव सांझे किए। उन्होंने कहा कि जिस समय वह पाकिस्तान से पलायन कर यहां आए तब उनकी उम्र 14 साल थी। उन्होंने विभाजन की त्रासदी देखी हैं। इसी तरह शमशेर सिंह संधु ने बताया कि उन्होंने पुराने दिन देखे हैं। 

उन्होंने 1965 के दिनों को यादकरते हुए कहा कि उस समय भाईचारा था। गांव में गीब को भी दूध और लस्सी मिलती थी। पुराने समय में दूध और लस्सी बिकतीी नहीं थी। देर रात तक महफिल जमती थीं। लोग कम साधनो के बाद भी खुश थे।आज साधनों और धन के बाद भी दूखी हैं। बीमारियों से ग्रस्त हैं। कार्यक्रम का संचालन पी के अग्रवाल ने किया। आभार प्रदर्शन  प्रधान ओपी गर्ग ने किया। 

इस अवसर पर जे सी अरोड़ा, राधेश्याम डुउेजा, गुलशन मदान, महेंद्र चंदेल, वेदप्रकाश भाटिया,अशोक महेंद्रू श्याम सुंदर पुरूथी, सहित 50 सदस्यों ने भाग लिया।

 

ये भी पढ़ें....

हरियाणा में इनेलो के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे रामपाल माजरा; अभय चौटाला की मौजूदगी में फिर से पार्टी जॉइन की, साथ ही साथ घोषणा

 

ये भी पढ़ें....

विधानसभा स्पीकर से मिले विज, कमेटी सदस्य बनाने की मांग, दूसरे विस्तार में भी नहीं बने मंत्री, बोले सीएम बदलने की नहीं थी जानकारी