टीम स्वूट क्लब बनी स्वूट पैडल लीग की चैंपियन ग्रैंड फिनाले में टीम बोटा को हराकर जीती लीग
Team Swoot Club became the champions of the Swoot
चंडीगढ़: स्वूट पैडल लीग के कल रात खेले गए ग्रैंड फिनाले में टीम स्वूट क्लब ने टीम बोटा को हराकर लीग अपने नाम की ।
लीग में एडवांस, इंटरमीडिएट, मिक्स्ड डबल, वूमेन और हाइब्रिड सहित पांच कैटेगरी थीं। लीग में पांच टीमों ने भाग लिया।
ग्रैंड फाइनल मैचों में, एडवांस कैटेगरी में टीम स्वूट क्लब के रोहित धीमान और राहुल सेठ ने टीम बोटा के सामिन भार्गव और लक्ष्य भारती को 2-0 से हराया। टीम स्वूट क्लब के वैभव साहनी और मनक्रान तलवार टीम बोटा के मनजोत और आदित्य से 0-2 से हार गए।
हाइब्रिड कैटेगरी में, टीम स्वूट क्लब के रोहित और सचित ने टीम बोटा के सामिन और रमित को 2-0 से हराया।
एडवांस कैटेगरी के एक अन्य मैच में, टीम स्वूट क्लब के अर्जुन और रोहित ने, टीम बोटा के राजकंवर और संतवीर से 0-2 से हार गए।
मिक्स्ड डबल में, टीम बोटा के परमवीर बाजवा और शीया ने टीम स्वूट क्लब के आर्यन ठाकुर और नूर को 2-0 से हराया।
वूमेन कैटेगरी में, टीम स्वूट क्लब की युवराज सिंह की बहन एमी और नूर ने टीम बोटा की नेहा और शीया को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी।
इंटरमीडिएट कैटेगरी के एक मैच में, टीम स्वूट क्लब के जपनाम और वैभव ने टीम बोटा के रमित और शिवम को 2-1 से हराया।
विजेता टीम को 4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। टीम बोटा की शीया भासिन को लीग की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और टीम स्वूट क्लब के आर्यन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।
सर्वश्रेष्ठ मेजबान का पुरस्कार टीम क्लब कैनोपी को मिला। लीग का आयोजन कांसल , न्यू चंडीगढ़, मोहाली और मनीमाजरा में किया गया।