Taliban lashed out at girl students

बुर्का का विरोध कर रही छात्राओं पर तालिबान ने बरसाए कोड़े 

Kabir-Protest

Taliban lashed out at girl students

Taliban lashed out at girl students : काबुल। अफगानिस्तान की बदख्शां यूनिवर्सिटी के बाहर तालिबानी कू्ररता का नमूना पेश आया। यूनिवर्सिटी के बाहर बुर्का का विरोध कर रही लड़कियों पर तालिबानी अफसर ने कोड़े बरसाए। यह घटना रविवार की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भाग रही हैं और तालिबानी उनका पीछा करते हुए कोड़े बरसा रहा है। पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां यूनिवर्सिटी में यह विवाद 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब प्रशासन ने बुर्का पहनकर नहीं आने वाली लड़कियों को क्लास रूम से वापस जाने के लिए कहा था। लड़कियों ने इसके बाद राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मई 2021 में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान को 20 साल बाद दोबारा काबुल की सत्ता मिली थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगाई गई। हालांकि, फरवरी 2022 में नियमों के साथ लड़कियों को कॉलेज में एंट्री देने पर सरकार राजी हो गई।

मई में तालिबान सरकार ने एक फरमान में कहा था कि महिलाओं को अब सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना ही होगा। अगर महिला ने घर से बाहर अपना चेहरा नहीं ढंका तो, उसके पिता या सबसे नजदीकी पुरुष रिश्तेदार को जेल में डाल दिया जाएगा। अगर कोई सरकारी नौकरी में हैं तो उस पर कार्रवाई होगी और नौकरी से निकाला भी जा सकता है।