Suspected Rocket Launcher Found

भारत-पाक बॉर्डर के पास खेत में मिला संदिग्ध रॉकेट लॉन्चर, इलाके में मचा हड़कंप

boom

Suspected Rocket Launcher Found

फाजिल्का: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे रायपुर चंडीगढ़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे मजदूरों को जमीन में दबी बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, खेत की सफाई के दौरान प्रवासी मजदूरों की नजर जमीन में दबी लोहे की एक वस्तु पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना खेत मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में यह वस्तु पुराना रॉकेट लॉन्चर प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि सेना और बम निरोधक विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह वास्तव में रॉकेट लॉन्चर, बम या कोई अन्य सैन्य सामग्री है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक यह वस्तु 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए सैन्य उपकरण का हिस्सा हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

गांव के सरपंच ने बताया कि खेत की सफाई के दौरान मजदूरों ने जमीन में दबी इस संदिग्ध वस्तु को देखा और खोदने पर यह बाहर निकली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां मौके पर जांच में जुटी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद वस्तु कितनी खतरनाक है और उसका वास्तविक स्वरूप क्या है।