ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो
BREAKING
ऑपरेशन क्लीन पर सियासत तेज: सीमा क्षेत्र में दरगाहों और निर्माणों को नोटिस, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: रोहतांग-बारालाचा में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट शिमला में 22वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक: ड्रग्स नेटवर्क और साइबर क्राइम पर कड़े फैसले, SYL नहर और यमुना जल बंटवारे पर हुआ मंथन झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन में रार: राजद के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा— "अपने घर की खीझ हम पर न निकालें, गठबंधन धर्म सीखें" पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में फिर उठेगा बिहार-झारखंड बंटवारा विवाद, लंबित मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो

1200-675-26955134-thumbnail-16x9-sunil-grover

Sunil Grover Sleeps At Footpath

ऋषिकेश: Sunil Grover Sleeps At Footpath: अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और मिमिक्री के लिए प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर ने इस बार नया कारनामा किया है. सुनील उत्तराखंड स्थित संत नगरी ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोए दिखे. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'तारे जमीन पर.' उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यूजर्स उस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

ऋषिकेश में फुटपाथ पर सोते हुए सुनील ग्रोवर का वीडियो वायरल: पिछले महीने ही ऐसी बातें वायरल हुई थी कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए सुनील ग्रोवर प्रति एपिसोड 25 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं. अब सुनील ग्रोवर ने ऋषिकेश में बेघर और फुटपाथ पर सोने वालों के साथ फुटपाथ पर रात गुजारकर खुद को फिर चर्चा में ला दिया है.

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट: ऋषिकेश में जिस जगह सुनील ग्रोवर चादर बिछाकर सोते दिखे वो त्रिवेणी घाट का इलाका बताया जा रहा है. अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर का ये रूप देखकर उनके प्रशंसक चौंक गए. उन्होंने जब सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया तो यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट आने लगे.

सुनील ग्रोवर प्रशंसकों को चौंकाते रहते हैं: सुनील ग्रोवर हमेशा ही अपने प्रशंसकों को चौंकाते रहे हैं. कभी वो किसी प्रेस वाले के यहां कपड़े इस्त्री करते दिख जाते हैं तो कभी प्याज बेचते उनका वीडियो वायरल होता है. कभी चाय की दुकान पर चाय छानते दिखते हैं तो कभी गन्ने का जूस निकालते उनकी तस्वीरें लोगों को गुदगुदाती हैं.

अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर की शानदार मिमिक्री की: हाल के दिनों में अमिताभ बच्चन और जावेद अख्तर की मिमिक्री करके सुनील ग्रोवर ने काफी वाहवाही बटोरी थी. एक कार्यक्रम में जब उन्होंने जावेद अख्तर के सामने ही उनकी मिमिक्री की तो मशहूर शायर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

सुनील ग्रोवर एक अच्छे अभिनेता भी हैं. उनकी अब तक, भारत, जवान, गब्बर इज बैक, बागी, गजनी और द लेजेंड ऑफ भगत सिंह जैसी हिट फिल्मों में भूमिकाएं निभाई हैं.