हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: रोहतांग-बारालाचा में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
BREAKING
ऑपरेशन क्लीन पर सियासत तेज: सीमा क्षेत्र में दरगाहों और निर्माणों को नोटिस, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: रोहतांग-बारालाचा में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट शिमला में 22वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक: ड्रग्स नेटवर्क और साइबर क्राइम पर कड़े फैसले, SYL नहर और यमुना जल बंटवारे पर हुआ मंथन झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन में रार: राजद के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा— "अपने घर की खीझ हम पर न निकालें, गठबंधन धर्म सीखें" पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में फिर उठेगा बिहार-झारखंड बंटवारा विवाद, लंबित मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: रोहतांग-बारालाचा में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

alert issued for rain and lightning in several districts.

Weather takes a turn in Himachal

शिमला। Weather takes a turn in Himachal, शुक्रवार (19 जून, 2026) को प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, शिंकुला, रोहतांग में हल्का हिमपात हुआ। जबकि शिमला, मशोबरा, कुफरी में शाम के समय हल्की वर्षा हुई। हिमपात, वर्षा और बादलों के बीच दिन के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता बढ़ेगी। इस दौरान ऊंची चोटियों पर हिमपात और प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने के गिरने को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कांगड़ा में 4.1, चंबा व भुंतर में 2.8, मनाली में दो, शिमला औ केलंग में 1.6 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि नारकंडा में 2.8, ऊना में 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

प्रदेश में नौ स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। बिलासपुर के बरठीं में 2.6, ऊना में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में रात का तापमान सबसे अधिक पांवटा साहिब में 27 डिग्री दर्ज किया गया है।