Sukhbir Singh Badal took a dig at Congress-AAP
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस-आप पर किया कटाक्ष, पंजाब के लिए खतरा बताया !

Sukhbir Singh Badal took a dig at Congress-AAP

Sukhbir Singh Badal took a dig at Congress-AAP

Sukhbir Singh Badal took a dig at Congress-AAP- चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब के लिए 'दोहरा खतरा' करार दिया। साथ ही लोगों से लोकसभा चुनाव में उन्हें राज्य से उखाड़ फेंकने की अपील की।

अपनी पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान कोटकपूरा और जैतो कस्बों में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस और आप दोनों ने पिछले सात वर्षों के दौरान पंजाब को लूटा है। केवल अकाली दल ही राज्य को विकास के पथ पर वापस ला सकता है। अकाली दल आज की जरूरत है और मैं आपसे राज्य के बेहतर भविष्य के लिए पार्टी का समर्थन करने की अपील करता हूं।"

सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि पिछले सात वर्षों के दौरान किसानों, युवाओं, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, व्यापार और उद्योग सभी को नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया। सीएम भगवंत मान ने फसल नुकसान के लिए मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन तीन बार फसल बर्बाद होने के बावजूद किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया। कांग्रेस और आप दोनों सरकारों ने सामाजिक कल्याण लाभ धीरे-धीरे वापस ले लिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की यात्राओं और चुनाव अभियानों के वित्तपोषण के लिए लाखों लोगों को आटा-दाल और वृद्धावस्था पेंशन योजना के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

बादल ने राज्य में ड्रग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सैकड़ों युवा नशे की चपेट में आ गए हैं, लेकिन तस्करों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।