भारत में WhatsApp के 'यूजरनेम' फीचर पर फिलहाल रोक; Meta ने सरकार के नोटिस पर जवाब सौंपा, जानें इस फीचर के बारे में

भारत में WhatsApp के 'यूजरनेम' फीचर पर फिलहाल रोक; Meta ने सरकार के नोटिस पर जवाब सौंपा, जानें इस फीचर के बारे में

Meta submitted reply to Indian Government over WhatsApp username feature

Meta submitted reply to Indian Government over WhatsApp username feature

WhatsApp username feature: इन दिनों व्हाट्सएप के 'यूजरनेम' फीचर को लेकर खूब चर्चा हो रही है. लेकिन भारत में फिलहाल व्हाट्सएप के इस फीचर पर रोक रहेगी. यानि यहां यूजर्स WhatsApp 'यूजरनेम' फीचर का उपयोग अभी नहीं कर सकेंगे. जानकारी मिल रही है कि Meta ने 'यूजरनेम' फीचर को रोल आउट करने के मामले में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस पर अपना जवाब सौंप दिया है. जवाब सौंपे जाने के बाद इसकी जांच की जा रही है.

WhatsApp चलाने वाले सावधान: अगर किसी को शेयर किये ये 3 वीडियोज तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

भारत सरकार का Meta को निर्देश

वहीं सरकार ने मेटा को यह निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले पर जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती और यह तय नहीं हो जाता है कि ये फीचर यूजर्स के लिए सुरक्षित है, तब तक "यूज़रनेम" फ़ीचर को भारत में रोल आउट न किया जाए. गौरतलब है कि इसी महीने 1 जुलाई को सरकार ने भारत में व्हाट्सएप पर "यूज़रनेम" फ़ीचर को रोल आउट करने के संबंध में मेटा को नोटिस जारी किया था। नोटिस में सरकार ने मेटा को "यूज़रनेम" फ़ीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देने का निर्देश दिया था और पुछा था कि इसे कैसे यूजर्स के लिए सुरक्षित माना जाए?

वो न्यूड होकर वीडियो कॉल करेगी और आप फंस जाएंगे; स्क्रीन पर उंगली चलाने से पहले जरा ठहरें, अंबाला में युवक के लाखों चले गए

WhatsApp का 'यूज़रनेम' फीचर क्या है?

व्हाट्सएप 'यूज़रनेम' फ़ीचर सभी यूजर्स को अपने फ़ोन नंबर को यूजरनेम में बदलने का ऑप्शन देता है. इस फीचर की मदद से यूज़र अपना एक यूनिक यूज़रनेम बना सकते हैं. इसके बाद किसी से चैट शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर साझा करना जरूरी नहीं होगी. लोग आपके फोन नंबर की बजाय आपके यूज़रनेम से आपको खोज सकेंगे और संपर्क कर सकेंगे. दावा है कि इससे यूज़र्स की प्राइवेसी और सुरक्षा पहले से बेहतर होगी. फिलहाल यह फीचर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है और इसे चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाने की तैयारी चल रही है. आप यह भी देख रहे होंगे कि WhatsApp खोलने पर आपकी स्क्रीन पर 'यूज़रनेम' रिजर्व करने का नोटिफिकेशन भी आ रहा है.  

WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे