मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा

1000258770

Chief Minister Yogi Adityanath extends birthday wishes to Rajnath Singh

लखनऊ। Chief Minister Yogi Adityanath extends birthday wishes to Rajnath Singh, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनको करोड़ों लोगों का प्रेरणास्रोत बताया।

देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से लोकसभा के सदस्य राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडिल पर लिखा ‘प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा कि लोकप्रिय नेता,प्रखर वक्ता, हम सभी के संरक्षक देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं भगवान लक्ष्मण जी की पावन धरा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी राजनाथ सिंह को बधाई दी और लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

कर्मभूमि बनाकर लखनऊ के ही हो गए राजनाथ

आंखों में वैभव के सपने, पग में तूफानों की गति हो... दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की इस पंक्ति को सूत्रधार मानते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में काम किया। 10 जुलाई 1951 में चंदौली में जन्मे, लेकिन लखनऊ को कर्मभूमि बनाने वाले राजनाथ सिंह ने शिखर को छूने का काम किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत संभालने वाले राजनाथ सिंह ने तीसरी बार लखनऊ से संसद तक का सफर तय किया। गृह मंत्री के बाद अब रक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र को कभी नहीं भूलते हैं। वह समय-समय पर यहां आते रहते हैं। एक-एक कार्यकर्ता और शहरवासियों से मिलते हैं और दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं।

अगर किसी कार्यकर्ता के घर कोई दुखद समाचार मिलता है तो फोन कर शोक जताते हैं और लखनऊ आने पर उसके घर अवश्य जाते हैं। संबंधों को खास तव्वजों देने वाले राजनाथ सिंह जब भी आते हैं, शहरवासियों की झोली में कोई न कोई योजना दे जाते हैं। उनकी दीर्घकालीन सोच का ही असर है कि अब लखनऊ से कानपुर का सफर कम समय में तय हो सकेगा, जिसके लिए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार किया गया।

इसका शुभारंभ 13 जुलाई को हो जाएगा। आउटर रिंग रोड से लेकर लखनऊ में फ्लाईओवरों का जाल बिछाने में उनकी खास भूमिका रही है, जो लखनऊ की यातायात के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था। इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के साथ ही शहर को मिली हर किसी योजना में उनकी अहम भूमिका रहती है।