Gurugram 4 Shooters Killed: गुरुग्राम में एनकाउंटर, 4 बदमाश मारे गए; दीपक नांदल गैंग के शूटर, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल
BREAKING
गुरुग्राम में एनकाउंटर, 4 बदमाश मारे गए; दीपक नांदल गैंग के शूटर थे, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल, कारोबारी से फिरौती मांग रहे थे सुप्रीम कोर्ट करेगा राम मंदिर दान चोरी मामले पर सुनवाई; जानें CJI की बेंच में कौन से जज होंगे, पहले तत्काल सुनवाई से किया था इनकार फर्जी आईफोन निर्यात मामले में संजीव अरोड़ा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, 103 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, चन्नी और रंधावा भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात; बैठक को लेकर रखी शर्त ZEE5 से हटने के बाद गांव-गांव पहुंची 'सतलुज', पंजाब में बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़

गुरुग्राम में एनकाउंटर, 4 बदमाश मारे गए; दीपक नांदल गैंग के शूटर थे, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल, कारोबारी से फिरौती मांग रहे थे

Gurugram Police Killed 4 Shooters In Encounter Deepak Nandal Gang

Gurugram Police Killed 4 Shooters In Encounter Deepak Nandal Gang

Gurugram 4 Shooters Killed: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरूवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई. जिसमें 4 बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया. जबकि एक अन्य बदमाश गोली लगने से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. इस मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. हालांकि वह खतरे से बाहर हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई. मारे गए बदमाश विदेश में बैठे दीपक नांदल गैंग के बताए जा रहे हैं और वह काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हुए थे. पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर ली है.

गुरुग्राम में किस जगह एनकाउंटर?

गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच यह ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई और इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. गोलियों की आवाज से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. बताया जाता है कि ये बदमाश फिरौती की मांग को लेकर SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे के घर पर गोलीबारी करने आए थे. बदमाशों ने कारोबारी को पहले से ही डरा-धमकाकर उसे उसके ही घर में बंधक बनाया हुआ था. इस बीच पूरे मामले में सूचना जब गुरुग्राम पुलिस तक पहुंची. जिसके बाद बिना देर किए हुए पुलिस बल ने पूरी तैयारी के साथ इलाके की घेराबंदी की और बदमाशों को घेर लिया गया.

घेराबंदी देख भड़के बदमाश, पुलिस पर की गोलीबारी

बताया जाता है कि इलाके में खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. बदमाश बचकर निकलने की कोशिश में थे. लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें जिसमें पांच बदमाशों को गोली लगी. 4 बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है. ये सभी बदमाश विदेश में बैठे दीपक नांदल के इशारे पर काम कर रहे थे और कारोबारी को बंधक बना उससे फिरौती ली जा रही थी. बहराल पुलिस की यह प्रभावी कार्रवाई दीपक नांदल गैंग के लिए बड़ा झटका है. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस आगे की बनती कार्रवाई कर रही है. मुठभेड़ वाली जगह FSL की टीम ने पहुंचकर जांच की है.