Delhi Police Arrests Notorious

दिल्ली पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद

dp

Delhi Police Arrests Notorious

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में सक्रिय एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विजय विहार क्षेत्र में एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 21 वर्षीय आरोपी शत्रुघ्न को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के बुध विहार का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 539 ग्राम चांदी के आभूषण, 18.5 ग्राम सोने के गहने और 9,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई को विजय विहार थाने में घर में सेंधमारी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 8 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने इस चोरी के अलावा अन्य चोरी की वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के चार मामलों का खुलासा हो गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।