Major Blow to AAP as 16

AAP को बड़ा झटका, IVP के 16 पार्षद BJP में शामिल, दिल्ली नगर निगम में भाजपा और मजबूत

rk

Major Blow to AAP as 16

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर बनी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) के 16 पार्षद शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने IVP पार्षदों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास को प्राथमिकता देते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है, जिससे संबंधित वार्डों में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली का समग्र विकास भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। IVP के पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से दिल्ली नगर निगम (MCD) में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी तथा नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन करीब डेढ़ वर्ष पहले मुकेश गोयल और हेमचंद गोयल के नेतृत्व में उन पार्षदों ने किया था, जिन्होंने AAP के मेयर कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों की कमी महसूस की थी। उन्होंने कहा कि IVP के सभी 16 पार्षद अब औपचारिक रूप से भाजपा के सदस्य बन गए हैं।