राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, ट्रस्ट के सामने नई चुनौती
Mass resignation of 23 employees counting offerings
अयोध्या। Mass resignation of 23 employees counting offerings, श्री रामजन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा चोरी और आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब नकद चढ़ावे की गिनती करने वालों के सामूहिक त्यागपत्र से खलबली मची है। इस प्रकरण से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समक्ष बड़ा संकट भी खड़ा हो गया है।
मंदिरों में नकद चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मियों ने कार्य के अधिक दबाव व वेतन पहले से कम कर देने का आरोप लगाकर त्यागपत्र दे दिया है। गणना में शामिल 23 कर्मियों के अचानक त्यागपत्र देने से खलबली मची है। नकद गिनती में काफी दक्ष माने जाने वाले कर्मियों के त्यागपत्र देने से अब हाउसकीपिंग कर्मियों से गिनती करवाई जा रही है, जिनको इस काम में महारत ही नहीं है।
राम मंदिर परिसर में अब चढ़ावा भी कम हुआ है और अब दान में आने वाले बड़े नोटों की संख्या भी पहले से कम हुई है। पांच सौ व सौ रुपये के नोट कम आ रहे हैं। अब पहले की अपेक्षा प्रतिदिन केवल 15-20 बंडल बन रहे हैं। इससे पहले 40-45 बंडल बनते थे। ट्रस्टियों के स्तर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन इस्तीफे को सही बताया जा रहा है। अब एक ही शिफ्ट में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गिनती कराई जा रही है।