Sukhbir Badal: पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को अकाल तख्त से सजा; गले में तख्ती लटकाकर बर्तन धोने-जूते साफ करने होंगे
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को अकाल तख्त से सजा; गले में तख्ती लटकाकर बर्तन धोने-जूते साफ करने होंगे, व्हीलचेयर पर ये सेवा करनी होगी

Sukhbir Badal Punished By Akal Takht Sahib For Mistakes During Government Tenure

Sukhbir Badal Punished By Akal Takht Sahib For Mistakes During Government Tenure

Sukhbir Badal Punishment: श्री अकाल तख्त साहिब ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रधान और पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल तथा अकाली दल की सरकार के दौरान के उनके अन्य साथी नेताओं को सजा सुना दी है। सुखबीर बादल और इन नेताओं ने पंजाब में अकाली दल की सरकार के दौरान की गईं अपनी गलतियां स्वीकार की हैं। जिसके बाद इन्हें सजा दी गई है।

अकाल तख्त से मिली सजा के मुताबिक, सुखबीर बादल को व्हीलचेयर पर बैठकर ही दरबार साहिब के बाहर 2 दिन सेवादार के चोले में भाला लेकर बैठना होगा। इस दौरान उनके गले में अकाल तख्त द्वारा लटकाई गई तख्ती भी होगी। यह सेवा 1 घंटे करने के बाद सुखबीर बादल को लंगर सेवा में आना होगा।

यहां उन्हें श्रद्धालुओं के झूठे बर्तन धोने होंगे। वह श्रद्धालुओं के जूते भी साफ करेंगे। इसके बाद उन्हें गुरुद्वारे में कीर्तन में शामिल होने और पाठ करने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा को भी यही सजा दी गई है।

इसके अलावा सजा पाने वाले शामिल अन्य नेता, जो सेहत से असमर्थ नहीं हैं उन नेताओं को दरबार साहिब परिसर में शौचालय साफ करने की भी सजा दी गई है। साथ ही उन्हें बर्तन धोने, श्रद्धालुओं के जूते साफ करने और गुरुद्वारे में कीर्तन में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। वह भी गले में तख्ती लटकाकर रखेंगे।

दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को ईशनिंदा मामले में 9 साल पहले माफी देने समेत अन्य गलतियों को लेकर यह सजा सुनाई गई है। सुखबीर सिंह बादल ने अकाल तख्त साहिब के सामने अपनी गलतियां स्वीकार कीं। उन्होंने ईशनिंदा मामले में सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को माफ़ी देने की बात स्वीकार की। उन्होंने निर्दोष सिखों की हत्या में शामिल पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति देने की बात भी स्वीकार की।

प्रकाश सिंह बादल को मिला सम्मान वापस

वहीं अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने चार सिख धर्मगुरुओं के साथ मिलकर सुखबीर बादल और अन्य नेताओं को सजा सुनाने के साथ ही पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को दिया गया फख्र-ए-कौम सम्मान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि राम रहीम को माफ़ी दिलाने में वे भी शामिल थे।