चंडीगढ़ नगर निगम में ₹116.84 करोड़ के फर्जी FDR घोटाले पर आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध

चंडीगढ़ नगर निगम में ₹116.84 करोड़ के फर्जी FDR घोटाले पर आम आदमी पार्टी का जोरदार विरोध

₹116.84 Crore Fake FDR Scam

₹116.84 Crore Fake FDR Scam

₹116.84 Crore Fake FDR Scam: चंडीगढ़ नगर निगम के खातों में ₹116.84 करोड़ के फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट (FDR) मामले ने चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस बड़े वित्तीय घोटाले के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नगर निगम सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के लीडर ऑफ अपोजिशन हरदीप सिंह जी, योगेश ढींगरा जी, पूर्व मेयर  कुलदीप कुमार ,जसबीर सिंह लड़ी जी, मुनव्वर खान जी, जसविंदर कौर जी, नेहा मुसावत जी, अंजू कत्याल जी और रामचंद्र यादव जी  सहित सभी पार्षदों ने सदन में तख्तियां दिखाकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जहां जनता के पैसे के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई घोटाले सामने आ चुके हैं।

विशेष रूप से CREST घोटाले का जिक्र करते हुए नेताओं ने बताया कि IDFC First Bank से जुड़े बैंकर्स पहले ही CREST फंड डायवर्जन के ₹83 करोड़ के मामले में आरोपी हैं। इसी कड़ी में अब ₹116.84 करोड़ की फर्जी FDR जारी करने का मामला सामने आया है, जिसमें IDFC First Bank के पूर्व मैनेजरों और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी जनता के पैसे की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

???? जनता का पैसा, जनता पर ही खर्च होगा — भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने देंगे!