हे भगवान! ऐसी तबाही, यहां भूकंप लूट ले गया सैकड़ों जिंदगियां, 200 के करीब लोगों की दर्दनाक मौत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हे भगवान! ऐसी तबाही, यहां भूकंप लूट ले गया सैकड़ों जिंदगियां, 200 के करीब लोगों की दर्दनाक मौत

Strong Earthquake in Afghanistan

Strong Earthquake in Afghanistan

Strong Earthquake in Afghanistan: एक तो तालिबान के कब्जे के बाद वैसे ही अफगानिस्तान के लोगों की हालत दर्दनाक हो रखी है और ऊपर से अब भगवान भी उनपर अपना कहर बरपा रहे हैं| दरअसल, अफगानिस्तान से एक बड़ी भयावह खबर सामने आ रही है| अफगानिस्तान (Earthquake in Afghanistan) में बीती रात बेहद खतरनाक भूकंप आया है, जिसने सैकड़ों जिंदगियों को लूट लिया है|

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान भूकंप का केंद्र था और यह काफी देर तक एक्टिव रहा| भूकंप की तीव्रता 6.1 थी| रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप (Earthquake in Afghanistan) इतना जोरदार था कि इसने इमारतों सहित बहुत कुछ तहस-नहस करके रख दिया और इस बीच 200 के करीब लोगों की मौत हो गई|

बताया जाता है कि, जितनी संख्या में लोगों की मौत हुई है उससे ज्यादा संख्या में लोग घायल भी हैं| उक्त लोगों की हालत काफी खराब हो रखी है| जिनका उपचार चल रहा है| कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है| जिसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा आगे और ज्यादा हो सकता है|