मेरठ में रंगोत्सव पर कड़ी पुलिस सुरक्षा, अश्लील संगीत और बाइक स्टंट पर होगी कार्रवाई

मेरठ में रंगोत्सव पर कड़ी पुलिस सुरक्षा, अश्लील संगीत और बाइक स्टंट पर होगी कार्रवाई

Strict police security during Rangotsav in Meerut

Strict police security during Rangotsav in Meerut

मेरठ। Strict police security during Rangotsav in Meerut, रंगोत्सव पर म्यूजिक सिस्टम पर अश्लील गाने बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी म्यूजिक सिस्टम संचालकों के साथ पुलिस की मीटिंग हो चुकी है। एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया कि एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खूब होली खेलें, कानून तोड़ने पर ही कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन उड़ाकर और सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस निगरानी करेगी।

साथ ही बाइक पर स्टंट करने वालों को रोकने के लिए 21 बैरियर बनाए गए है। साथ ही प्रत्येक थाने से पुलिस की बाइक पार्टी भी तैयार की गई हैं, जो अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर स्टंट करने वालों को पकड़ेंगीं। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस बल लगा दिया गया। साथ ही दो-दो कंपनी आरएएफ और पीएसी भी सिविल पुलिस के साथ लगाई गई है।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को रंगोत्सव के त्योहार पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसबार होली के साथ ही रमजान भी चल रहा है। ऐसे में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

जनपद को 14 जोन और 32 सेक्टरों में बांट दिया। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी सीओ और सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारी को दी गई। 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रंगोत्सव में लगाई गई है। पुलिस लाइन और घंटाघर और हापुड़ अड्डे पर रिजर्व में पुलिस बल रखा जाएगा।

बाइक स्टंट रोकने के लिए सभी स्थान चिन्हित कर लिए है। साथ ही प्रत्येक थाने से पुलिस बाइक पार्टी भी तैयार की गई है, जो अपने अपने क्षेत्रों में घूमकर बाइक स्टंट करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी 

पुलिस लाइन, एसपी सिटी और डीआइजी आफिस में बने कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ड्रोन से शहर की निगरानी की जाएगी। हापुड़ अड्डा, घंटाघर और बेगमपुल से ड्रोन उड़ाकर शहर के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

उसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रखने के लिए साइबर और सर्विलांस की टीम को लगा दिया है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने की पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाट्सएप के कुछ ग्रुपों की भी निगरानी की जा रही है। सर्विलांस और साइबर की टीम को लगा दिया गया है।

ऐसे तैनात रहेगा पुलिस बल

  • 1500 कांस्टेबल-हेडकांस्टेबल
  • 1000 दारोगा
  • 500 महिला पुलिसकर्मी
  • 95 इंस्पेक्टर
  • 12 सीओ
  • 4 कंपनी पीएसी और आरएएफ

परेशानी हो यहां करें काल 

  • इंटरनेट पर गलत टिप्पणी पर - 9454404001
  • यातायात कंट्रोल रूम - 9454404000
  • शहर कंट्रोल रूम - 9454401587
  • देहात कंट्रोल रूम - 9454417431
  • आग लगने पर - 9454418746, 9454418345
  • यूपी-112