जिहाद की मध्य युगीन अवधारणाओं पर लगे विराम: बिहिप

जिहाद की मध्य युगीन अवधारणाओं पर लगे विराम: बिहिप

जिहाद की मध्य युगीन अवधारणाओं पर लगे विराम: बिहिप

जिहाद की मध्य युगीन अवधारणाओं पर लगे विराम: बिहिप

चंडीगढ। विहिप चंडीगढ के प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जून 30,जून इस्लामिक जिहादियों द्वारा राजस्थान के उदयपुर में की गई हिन्दू युवक कन्हैया लाल की नृशंस हत्या व देश में बढ़ती सांप्रदायिक कट्टरता के विरोध में विहिप  बजरंग दल चंडीगढ़  महानगर इकाई ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। 
प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिहाद की मध्य युगीन अवधारणाएं धार्मिक उन्माद को बढ़ा रही हैं। ये विश्व शांति व मानवता के लिए गंभीर चुनौती हैं जिनका मुकाबला सम्पूर्ण विश्व के सभ्य समाज को करना होगा। 
विहिप मंत्री अंकुश गुप्ता ने उदयपुर के हत्यारों की फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई तथा 6 माह में फांसी के द्वारा पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।        
 इस प्रदर्शन में मातृशक्ति विभाग संजोयिका रेनू रोहिला ने कहा कि उदयपुर की घटना धार्मिक उन्माद का ही परिणाम है। इस्लाम का एक वर्ग जिहाद को जिस प्रकार समझता है, वह बेहद खतरनाक है। उसे लगता है कि गैर इस्लामिक लोगों पर हमला, हत्या व उनका माल लूटना उचित है। महिलाओं का अपहरण व उनको भोगना, माले गनीमत है। इसी अवधारणा के कारण विश्व के अनेक भागों में हिंसा व अशान्ति फैली हुई है। 


प्रदर्शन कारियों में पंजाब प्रांत  सहित अनेक पदाधिकारी व हिन्दू जनमानस शामिल था।इस मौके पर पंजाब प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश राणा,बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल, उपाध्यक्ष अजय कंसल , कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी,गोरक्षा अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धू , दुर्गा वाहिनी संयोजिका रजनी ठाकुर,सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा,एरिया काउंसलर एवं सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा, राज किशोर ,राजेश चहल  , सुनील बागड़ी,जितेंद्र रावत,राकेश शर्मा, नितिन, अखिलेश, शगुन , रितिक, अंकुश, जितेंद्र मौर्य , सचिन मौर्य, विकास कुमार, अशोक, हनी , अर्जुन , नवीन, कमल ,राकेश, अमन राणा,शगुन शर्मा,विशाल आदि उपस्थित रहे