केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के कार्यक्रम में फेंके गए पत्थर, मचा हड़कंप
Stones were thrown at Union Minister Jitan Ram
खिजरसराय। गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सिसवर में स्थित संत थामस इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार की शाम सात बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पहुंचे।
मंच पर जैसे अपनी बात केंद्रीय मंत्री रख रहे थे। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के मंच के पीछे की ओर से अचानक दो पत्थर फेंका गया, जो मंच पर आकर गिरा। इसके बाद अफरातफरी मच गई।
हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं लगी। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री बिना अपनी बात रखे लौट गए। पत्थर गिरते ही मंच पर कुछ देर के लिए कानाफूसी की स्थिति बन गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात जवानों एवं पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए मंच के पीछे से दो युवकों को हिरासत में लिया।
जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि दोनों युवक घटना के बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है।
इधर, कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को बदनाम करना है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस कर्मी, पदाधिकारी एवं हम पार्टी के कार्यकर्ता हरकत में आ गए। कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।
नहीं हुआ नुकसान
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में पत्थर फेंका गया है, जो संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। पत्थर से मंत्री समेत किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। घटनास्थल पर खुद डीएसपी नीमचक बथानी सुरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे। इस तरह की हरकत में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस हर मामले की जांच कर रही है।