शेयर बाजार तेज़ी से आयी गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद, देखे इन शेयर्स ने किया कंगाल

शेयर बाजार तेज़ी से आयी गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद, देखे इन शेयर्स ने किया कंगाल

Stock market

शेयर बाजार तेज़ी से आयी गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद, देखे इन शेयर्स ने किया कंगाल

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में कभी उतार तो कभी चढ़ाव आता रहता है| काफी समय से चलती आयी लगातार बढ़ोतरी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट देखी गई | जी हां,आज सुबह बाजार लाल निशान पर खुला और दिन भर की ट्रेडिंग के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ | हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है| आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 306.01 अंक यानी 0.55% की गिरावट के साथ 55,766.22 अंकों पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी 108.85 अंक यानी 0.65% की गिरावट के साथ 16,610.60 अंकों पर बंद हुआ है|

ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में मायूसी रही | आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला | शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों ही लाल न‍िशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं | कारोबारी सत्र की शुरुआत में 30 अंक वाला सेंसेक्‍स 174.69 अंक यानी 0.31% गिरकर 55,897.54 अंक के स्‍तर पर खुला | वहीं, 50 अंक वाला न‍िफ्टी भी 45.75 अंक यानी 0.27% गिरकर 16,673.70 पर खुला | दरअसल , LIC के शेयर में आज 25 जुलाई को फिर गिरावट दिखी है | आज LIC के शेयर 5.45 अंक यानी 0.79% की गिरावट के साथ 683.20 पर ट्रेड कर रहे हैं |