Gangster Bhupendra Bafar arrested:एसटीएफ ने गैंगस्टर भूपेंद्र बाफर को किया गिरफ्तार, रोह‍ित सांडू को छुड़वाया था कस्‍टडी से
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

Gangster Bhupendra Bafar arrested: एसटीएफ ने गैंगस्टर भूपेंद्र बाफर को किया गिरफ्तार, रोह‍ित सांडू को छुड़वाया था कस्‍टडी से

Gangster Bhupendra Bafar arrested:एसटीएफ ने गैंगस्टर भूपेंद्र बाफर को किया गिरफ्तार

Gangster Bhupendra Bafar arrested: एसटीएफ ने गैंगस्टर भूपेंद्र बाफर को किया गिरफ्तार, रोह‍ित सांडू क

Gangster Bhupendra Bafar arrested: मेरठ में गैंगस्टर में निरुद्ध भूपेंद्र बाफर को बुधवार को एसटीएफ मेरठ ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि भूपेंद्र बाफर गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में अपने घर में ही था

एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि कुख्यात भूपेंद्र बाफर कई महीनों से फरार चल रहा था। मेरठ की पुलिस काफी दिन से उसको तलाश रही थी। बुधवार को सटीक मुखबिरी की सूचना पर एसटीएफ ने गंगानगर में उसके घर पर दबिश दी, जहां से उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

भूपेंद्र बाफर मुजफ्फरनगर से शातिर अपराधी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने और दरोगा की हत्या के मामले में भी नामजद हुआ था(Gangster Bhupendra Bafar arrested)। वह सुशील मूंछ की हत्या कराने के लिए प्लानिंग बना रहा था। पुलिस को अंदेशा था कि वह अभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई है।