प्रदेश भाजपा ने किया संगठन विस्तार: प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने 7 उपाध्यक्षों समेत महामंत्री और जिला अध्यक्ष नियुक्त किए, देखें किसे कहाँ की मिली जिम्मेदारी
- By Vinod --
- Wednesday, 03 Jan, 2024
![State BJP expanded its organization](https://www.arthparkash.com/uploads/bjpflag.gif)
State BJP expanded its organization
State BJP expanded its organization- चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने 7 उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 10 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। करनाल से एडवोकेट वेदपाल, पानीपत से सांसद कृष्णलाल पंवार, पंचकूला से श्रीमती बन्तो कटारिया, गुरुग्राम से श्रीमती सन्तोष यादव, गुरुग्राम से जीएल शर्मा, फरीदाबाद से विपुल गोयल और रोहतक से सतीश नांदल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा समेत सोनीपत से मोहन लाल बडौली, विधायक, हिसार से सुरेन्द्र पुनिया, पानीपत से अर्चन गुप्ता को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश सचिव के तौर पर सिरसा के सुरेन्द्र आर्य, हिसार से कैप्टन भूपेन्द्र सिंह, गुरुग्राम से श्रीमती गार्गी कक्कड़, कुरूक्षेत्र से राहुल राणा, नूंह से नसीम अहमद, रोहतक से श्रीमती रेणु डाबला और सोनीपत से उमेश शर्मा को कमान सौंपी गई है।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष रोहतक से अजय बंसल और पंचकूला से वरिन्द्र गर्ग को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। रोहतक से गुलशन भाटिया और भूपेश खुराना को सह कार्यालय सचिव का जिम्मा सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुग्राम से अरूण यादव को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया है।
10 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त
पंचकूला से दीपक शर्मा को जिले की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार अम्बाला से मंदीप राणा, यमुनानगर से राजेश सपडा, कुरुक्षेत्र से रवि बतान, कैथल से अशोक गुर्जर, करनाल से योगेन्द्र राणा, पानीपत से दुष्यन्त भट्ट, सोनीपत से जसबीर दोदवा, रोहतक से रणबीर ढाका, जींद से राजू मोर, फरीदाबाद से राजकुमार वोहरा, पलवल से चरण सिंह तेवतिया, रेवाड़ी से प्रीतम चौहान, नूंह से नरेन्द्र पटेल, महेन्द्रगढ़ से दयाराम यादव, फतेहाबाद से बलदेव ग्रोहा, भिवानी से मुकेश गौड़, हिसार से श्रीमती आशा खदेड, झज्जर से राजपाल जांगड़ा, सिरसा से श्रीमती निताशा सिहाग, गुरुग्राम से कमल यादव और चरखी दादरी से डा. किरण कलकल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें...