State BJP booths hi-tech, now all work will be done on mobile
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Himachal : प्रदेश भाजपा ने बूथ किए हाईटेक, अब मोबाइल पर ही होगे सारे काम, एक क्लिक पर मिलेगी भी भाजपा की सारी जानकारी

State BJP booths hi-tech, now all work will be done on mobile

State BJP booths hi-tech, now all work will be done on mobile

State BJP booths hi-tech, now all work will be done on mobile : मानपुरा। प्रदेश भाजपा ने हर बूथ को हाईटेक कर दिया है। अब मोबाइल पर ही अब राजनीति की जाएगी। भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं डाटा प्रबंधन ग्राम केंद्र विस्तारक योजना को शुरू किया है।  ग्राम केंद्र विस्तार के अधीन तीन से चार बूथ दिए गए है। ग्राम केंद्र विस्तारकों को पहले मंडल स्तर  पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ग्राम केंद्र विस्तारकों की ड्यूटी साथ लगते दूसरे मंडलो में लगाई गई । जो वहां के बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख, व्हाट्सअप ग्रुप प्रमुख ( युवा), महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, प्रभावशाली मतदाता प्रमुख, बूथ पर मनाये जाने वाले छह कार्यक्रम के प्रमुख और पन्ना प्रमुख बनाएगा।  इसके लिए  इन सभी पदाधिकारियों के मोबाइल पर सरल एप डाउन लोड़ किया जाएगा। साथ ही विस्तारक इन पदाधिकारियों का सत्यापन भी स्वयं कर रहे है। ग्राम केंद्र विस्तारक यह कार्य कार्यकर्ता के घर पर जाकर कर रहे है।

भाजपा पदाधिकारियों का चयन भी ऑनलाइन होगा 

इससे पहले भाजपा इन पदाधिकारियों का चयन तो करता था लेकिन यह केवल मैनुअल होता था। जिसका हिसाब मंडल अध्यक्ष के पास होता था। लेकिन अब यह आनलाइन पोर्टल पर होने से इसे जिला अध्यक्ष, राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसे चेक कर सकते हैं। नालागढ़ के मूसेवाला और राजपूरा एक और दो बूथों के ग्राम केंद्र विस्तारक कृष्ण कुमार कौशल ने बताया कि एक बूथ पर 15 से 20 पेज रहते है। एक पन्ने का एक ही प्रमुख बनाना गया है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ कार्यकर्ताओं को एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाने की योजना है। त्रिदेव, बूथ समिति पन्ना प्रमुख, प्रमुख कार्यकर्ता और पार्टी की विचारधारा से संबंधित लोगों को एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। अब पार्टी का कोई भी पदाधिकारी अगर किसी बूथ स्तर तक किसी भी कार्यकर्ता की जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो उसे इसी पोर्टल से प्राप्त हो जाएगी।  अब एक आम कार्यकर्ता भी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संपर्क में रहेंगे। कार्यकर्ताओं को जहां भाजपा की गतिविधियों के बारे में घर बैठे पता चलेगा वहीं पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं से फीड बेक ले सकते है। जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने कहा कि यह योजना 10 जून तक चलेगी। प्रदेश भर में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं को आन लाइन जोडऩे का कार्य होगा। 

 

ये भी पढ़ें ...

वाहन चालक के नींद में होने का लाभ उठाकर परिचित व्यक्ति 90 हजार रुपए लेकर बीच राह से हुआ फरार

 

ये भी पढ़ें ...

डॉक्टर की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ लोगों का गुस्सा ऊना की सड़कों पर दिखा