सीएम योगी का सख्त संदेश: धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद पर दी चेतावनी
CM Yogi's stern message
CM Yogi's stern message, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण की साजिशों, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' को लेकर सख्त चेतावनी दी. सीएम योगी ने कहा- जिनके मन देश के प्रति निष्ठा और आस्था नहीं वे हमारे संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते. उनके लिए भारत की धरती 'धर्मशाला' नहीं हो सकती. सीएम योगी ने यह बयान राजधानी लखनऊ में 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में दिया.
सीएम बोले- हाईकोर्ट ने भी जता चुका है चिंता
सीएम योगी ने कहा- "केरल उच्च न्यायालय ने 2009 और 2011 में 'लव जिहाद' को लेकर चिंता व्यक्त की थी. कोर्ट ने कहा था- यह धार्मिक जनसांख्यिकी को बदलने की एक साजिश है, लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया. हमारी सरकार ने 2020 में उत्तर प्रदेश में इस पर एक सख्त कानून बनाया. उन्होंने कहा- हमें सतर्क रहना चाहिए. जिसने भी राम को अपने जीवन का आदर्श बनाया है, उसका कल्याण सुनिश्चित हुआ है.
तोड़ने वाली ताकते आईं हैं, पर हमें एकजुट रहना है
सीएम योगी ने कहा- संत शक्ति जो भारत की सज्जन शक्ति को एकजुट करके देश को आगे ले जाना चाहती है. भगवान राम का जो आदर्श है, उसी के ध्यान में रखकर के सभी कार्यक्रम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. योगी ने कहा- तोड़ने वाली ताकते आएंगी, वे विभाजित करने का काम करेंगी, कोई जाति के नाम पर बांटेगा, कोई क्षेत्र के नाम पर बांटेगा, कोई भाषा के नाम पर बांटने का प्रयास करेगा. लेकिन, हम सब को एक रहना होगा.