Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें

Instagram Ban in India PIB Fact Check Government Statement

Instagram Ban in India PIB Fact Check Government Statement

Instagram Ban Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इन दिनों ज्यादा ही चर्चा में है. सरकार को झुकाने वाला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन भी इसी इंस्टाग्राम पर मीम्स और रील्स से शुरू हुआ और इसी इंस्टाग्राम पर खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुंह भर भद्दी-अश्लील गालियां भी दी गईं. युवा इंस्टाग्राम पर पूरी तरह से खुद को एक अलग तंत्र में और कुछ भी बोल देने और करने के लिए स्वतंत्र महसूस कर रहे थे. वहीं इसी बीच अब सोशल मीडिया पर खबर आई कि Instagram को भारत में बैन किया जा रहा है. जिसके बाद इस सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म वाले कई यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स चिंता और सकते में आ गए.

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram को लेकर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे में कहा जा रहा है कि 25 अगस्त 2026 की रात से भारत सरकार Instagram को देश में पूरी तरह बैन करने जा रही है. इंस्टाग्राम को बैन किये जाने की खबर सामने आने के बाद लोगों में विरोधाभास की स्थिति बनती देखी गई और सरकार फिर से निशाने पर आ गई. खासकर युवा जो इस इंस्टाग्राम पर फेविकोल की तरह चिपके पड़े हैं, वो ये कतई सहन नहीं कर पाए और उनके तीखे बयान आते देखे गए. हालांकि, भारत सरकार ने अब इस दावे का सच सामने रखा है और बताया है कि इसका कोई आधार है या नहीं.

सरकार की तरफ से क्या बयान आया?

भारत सरकार की ओर से प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है. जिसमें यह कहा जा रहा है कि भारत सरकार 25 अगस्त 2026 की रात से देश में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा रही है. पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार की ओर से इंस्टाग्राम पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लगाने की कोई घोषणा नहीं की गई है. यह खबर बिल्कुल गलत और भ्रामक और तथ्यहीन है. ऐसा कोई भी फैसला सरकार ने नहीं लिया है. लोग सतर्क रहें और ऐसे भ्रामक दावों के झांसे में न आएं.

12 घंटे की ड्यूटी, 3 दिन का वीक ऑफ, सैलरी बदलेगी; बजट 2024 में केंद्र सरकार ला रही प्रावधान, क्या ये सच है? जानिए

PIB की सलाह- बिना वेरिफाइड कोई कंटेंट शेयर न करें

पीआईबी ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि वह कभी भी बिना वेरिफाइड किसी कंटेंट को शेयर न करें. सही जानकारी के लिए सिर्फ भारत सरकार के ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें. अगर उन्हें भारत सरकार से जुड़ा कोई भी संदिग्ध डॉक्यूमेंट मिलता है तो वह PIB Fact Check पर तुरंत इसकी रिपोर्ट करें. आपको बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में आएदिन बहुत कुछ देखने को मिलता है. कुछ सही भी होता है तो कुछ फर्जी. इसलिए यह जरूरी है कि, इंटरनेट की चीजों पर आंख और दिमाग बंद करके भरोसा न किया जाए. पहले जांच-पड़ताल कर ली जाए और फिर ही आगे बढ़ा जाए.

यह भी पढ़ें-

क्या भारत ने पूर्व PM इमरान खान की कस्टडी मांगी है? विदेश मंत्रालय के नाम से वायरल इस लेटर के बारे में सरकार ने क्या बताया

क्या है PIB फैक्ट चेक?

PIB का पूरा नाम Press Information Bureau है. PIB केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स के बारे में पल-पल जानकारी देता है. इसके अलावा PIB Fact Check का काम यह है कि वह केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स से जुड़ी गलत खबरों को उजागर करता है. उनसे सावधान करता है.

इसलिए सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या झूठ है, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या URL वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है.

देश के बुजुर्गों को अब नहीं देना होगा Income Tax; केंद्र सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान? तेजी से वायरल हो रहे मैसेज का क्या सच?