गोरखपुर में रफ्तार का कहर: नशे में धुत प्रापर्टी डीलर की फार्च्यूनर ने ली MBBS छात्र की जान

गोरखपुर में रफ्तार का कहर: नशे में धुत प्रापर्टी डीलर की फार्च्यूनर ने ली MBBS छात्र की जान

deadvis-1772697724009_v

Speed ​​wreaks havoc in Gorakhpur: Drunk property dealer's Fortuner

गोरखपुर। चार फाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात नशे में धुत प्रापर्टी डीलर की तेज रफ्तार फार्च्यूनर की चपेट में बीआरडी मेडिकल कालेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय समेत तीन लोग चपेट में आ गए। रांग साइड से आ रही फार्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आकाश पांडेय ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसकर लटक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शव करीब 30 मिनट बाद नीचे उतारा गया। दूसरा स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल है। आरोपित गोल्डन साहनी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी बताया जा रहा है, जो होली के दिन ही मंत्री के कार्यालय पहुंचा था। शाहपुर पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर उसकी फार्च्यूनर को कब्जे में ले लिया है।

बुधवार रात करीब 9:10 बजे कौआबाग की तरफ से आ रही तेज रफ्तार फार्च्यूनर (यूपी 53 एटी 2979) रांग साइड से ओवरब्रिज पर चढ़ आई। पहले उसने शाहपुर के जेल रोड तिराहा निवासी उमेश शर्मा की स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार एमबीबीएस छात्र संतकबीरनगर जिले के धर्मसिन्हवा थाना के बरगदवा माफी गांव में रहने वाले आकाश पांडेय को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसे। टक्कर के बाद आरोपित गाड़ी लेकर मोहद्दीपुर-पैडलेगंज के रास्त नौसढ़ चला गया। पेट्रोल पंप के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर घर चला गया। हादसे की जानकारी आसपास के लोगों व राहगीरों ने पुलिस को दी। एसबीबीएस छात्र की मिलते ही जिला अस्पताल की मोर्चरी पर एमबीबीएस के छात्रों और डाक्टरों की भीड़ लग गई।

सीसी कैमरा फुटेज की मदद से पुलिस ने गोल्डेन की पहचान कर देर रात उसे बाघागाड़ा स्थित घर से गिरफ्तार करने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस की माने तो गोल्डेन शराब के नशे में धुत था।

जानकारी के मुताबिक, गोल्डी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का करीबी है और होली के दिन ही वह पादरी बाजार स्थित मंत्री के कार्यालय पर पहुंचा था। यह प्रापर्टी डीलिंग में दबंगई के लिए जाना जाता है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
किसान देवेंद्र नाथ पांडेय का इकलौता बेटा था आकाश। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। नवंबर में वह बहन की शादी में गांव गया था। होली के दिन सुबह उसने पिता से फोन पर बात की थी। रात 7:30 बजे मां लीलावती से बात हुई थी।

मां ने पूछा था- बेटा होली में गांव क्यों नहीं आए? तो आकाश ने कहा था- मां, अगले साल होली में गांव रहूंगा और आप सबके साथ होली खेलूंगा। मां आज दहाड़ मारकर रो रही हैं और बार-बार बेहोश हो रही हैं।