बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ के बाद सत्ता समीकरणों पर बढ़ी चर्चा
BREAKING

बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ के बाद सत्ता समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

Speculation over Power Equations Intensifies Following

Speculation over Power Equations Intensifies Following

पटना। Bihar Politics: Speculation over Power Equations Intensifies Following, नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अब राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर कयासों का दौर जारी है।

मुख्यमंत्री दिल्ली से लौट चुके हैं। ऐसे में आने वाले तीन-चार दिन राजनीतिक रूप से काफी अहम माने जा रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे और नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कब होगी।

इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का सोशल मीडिया पोस्ट नए संकेत दे रहा है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्टर और वीडियो साझा किया है। 

इसमें एक बार फिर निशांत कुमार को भविष्य का बड़ा नेता बताने का प्रयास किया गया है। 

निशांत को बड़ी जिम्‍मेदारी देने की उठ रही मांग

चूंक‍ि पार्टी के अंदर भी निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठ रही है। ऐसे में मुख्य प्रवक्ता का यह पोस्ट सियासी तौर पर अहम संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

पोस्ट में लिखा है, 'मैं हूं ना! ना हो अधीर, निशांत के हाथ में है तीर, सियासत में खींचेंगे नई लकीर। निशांत की धार और नीतीश जी का विचार, विरोधियों को करेगा अशांत, आगे बढ़ेगा बिहार।'

वीडियो में नीरज कुमार कहते हैं कि नीतीश कुमार का राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके अनुभव, अनुशासन और स्थिर नेतृत्व की राष्ट्रीय स्तर पर पुनर्पुष्टि है। इससे बिहार की आवाज अब दिल्ली में और मजबूत तरीके से उठेगी।

शपथ से नहीं, इस्‍तीफे से बनती है नई सरकार 

इससे पहले, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी का बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की शपथ अपने आप में कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि नई सरकार का गठन मुख्यमंत्री के इस्तीफे और नई शपथ के बाद ही होता है।

कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति इस समय अहम मोड़ पर है और सभी की नजरें अब नए मुख्यमंत्री के नाम और सरकार गठन की प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।