चंडीगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए 1 जून से विशेष कैंप शुरू
Special Camps for Ration Card Holders
चंडीगढ़, 29 मई, 2026: Special Camps for Ration Card Holders: सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि 01.06.2026 से मालोया, मनीमाजरा (आरआईएमटी स्कूल के समीप), खजेड़ी, मौली जागरण (विकास नगर), सेक्टर-25, बुड़ैल (भोपाल स्टेडियम रामलीला ग्राउंड), सेक्टर-55, खुड्डा अलीशेर, सेक्टर-37 तथा सेक्टर-42 के सामुदायिक केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
वे लाभार्थी जिन्होंने राशन सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल फोन पर आवश्यक विवरण पहले ही जमा कर दिए हैं, लेकिन अभी तक मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड नहीं किया है, उनसे अनुरोध है कि वे अपना आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल फोन लेकर इन शिविरों में आएं और प्रक्रिया पूर्ण करें।
जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना विवरण जमा नहीं किया है, उनसे भी अनुरोध है कि वे शिविर में आकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएं।
ध्वस्त की गई कॉलोनियों/झुग्गी बस्तियों, जैसे जनता कॉलोनी (सेक्टर-25), संजय कॉलोनी (इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1), कॉलोनी नंबर-4 आदि के राशन कार्ड धारक भी अपने वर्तमान निवास स्थान के निकटतम शिविर में जाकर पंजीकरण हेतु आवश्यक विवरण जमा कर सकते हैं।
सभी राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि सब्सिडी राशि प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण जमा करना तथा मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करना अनिवार्य है। जो लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनकी खाद्य सब्सिडी बंद हो सकती है।
अतः सभी लंबित लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे शीघ्रातिशीघ्र शिविर में पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें।
मोबाइल एप्लिकेशन PNB Digital Rupee को सीधे गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।