Budget 2024: उत्तराखंड को स्पेशल सहायता पैकेज...दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को लेकर सरकार करेगी मदद
BREAKING
ईरान का अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला; ईरानी मीडिया के हवाले से खबर आ रही, अमेरिका ने हमला कर दर्जनभर बंकर बस्टर बम गिराए गुजरात में AAP ने BJP को हराया; उपचुनाव में जीत से गदगद केजरीवाल, दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद आई बड़ी खुशखबरी पंजाब में AAP की जीत; लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने बाजी मारी, कांग्रेस को इतने वोटों से हराया, BJP का प्रदर्शन ठीक! 'अब अमेरिका को तो पक्का मारेंगे'; UNSC की आपात बैठक में ईरान का बड़ा ऐलान, रूस बोला- अमेरिकी हमला खतरनाक और उकसावे वाला लुधियाना वेस्ट उपचुनाव का रिजल्ट; आम आदमी पार्टी को बढ़त, कांग्रेस के साथ चल रही टक्कर, अब तक इतने वोटों का अंतर, यहां देखें

Budget 2024: उत्तराखंड को स्पेशल सहायता पैकेज...दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को लेकर सरकार करेगी मदद

Union Budget 2024

Union Budget 2024

देहरादून। Union Budget 2024: बजट 2024 पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे राज्य से विशेष लगाव है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर बजट में हमारे जैसे राज्यों, खासकर उत्तराखंड को सौगात मिलती रही है। यह बजट उस विकसित भारत की झलक दिखाएगा जिसे 2047 तक बनाने का संकल्प लिया गया है। 

केंद्रीय बजट 2024-25 में भी उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए भी सहायता का ऐलान हुआ है। बजट 2024 में उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो हानि हुई है उसके लिए राज्य को सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का जताया आभार

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 के जरिए युवाओं के उत्थान को सुनिश्चित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा युवाओं को कौशल संपन्न बनाने के साथ ही वेतन में भी सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय कदम है।