श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी, सपा प्रदेश सचिव हरदोई से गिरफ्तार, पार्टी ने सदस्यता की समाप्त
SP State Secretary Arrested in Hardoi
हरदोई। SP State Secretary Arrested in Hardoi: सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम, उनकी माता कौशल्या और 33 करोड़ देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे जिलेभर में भारी आक्रोश फैल गया। यदुनंदन लाल ने यहां तक कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना देशभक्त थे और मजबूरी में उन्होंने पाकिस्तान का निर्माण कराया।
उनके यह बयान इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को प्रसारित होने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पूरे जिले में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया देर शाम पुलिस ने सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हरपालपुर में सपा नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और सड़कों पर लोग उतर आए। अलग-अलग थानों में तहरीरें दी गईं, जिसमें सपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। उपनिरीक्षक विजय शंकर की तहरीर पर हरपालपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई। देर शाम पुलिस ने यदुनंदन लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कई राजनीतिक दलों में रह चुके हैं यदुनंदन लाल वर्मा
यदुनंदन लाल वर्मा हरपालपुर थाना क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा के निवासी हैं और पहले कई राजनीतिक दलों में रहे हैं। 2008 में उन्होंने तत्कालीन बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए।
पिछले कई वर्षों से वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और अपने महाविद्यालय का संचालन भी करते हैं। सामाजिक संगठनों का कहना है कि सपा नेता ने जिस अवसर और धार्मिक भावना का अपमान किया, वह न केवल समाज में आक्रोश उत्पन्न करने वाला है, बल्कि संवैधानिक अपराध की श्रेणी में भी आता है।
उनका यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही जिलेभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। हिन्दू संगठनों ने सभी थानों में विरोध दर्ज कराया, पूरे जिले में सनसनी फैला दी है और समाज के विभिन्न वर्गों में विरोध की लहर पैदा कर दी है। पुलिस थानों पर तहरीर दी गईं।
तत्काल कार्रवाई की मांग
सपा नेता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठी। बहुत से लोग तो सड़कों पर उतर आए। हरपालपुर कोतवाली में सपा नेता के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई, लेकिन हर थाने पर कार्रवाई की मांग उठी। देर शाम सपा नेता को पुलिस यदुनंदन लाल को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, दूसरी तरफ सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने यदुनंदन लाल से किनारा कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदुनंदन लाल के पास सपा का कोई पद नहीं है। उन्होंने जो बयान दिया, बहुत ही गलत है। पार्टी यदुनंदन लाल को सपा से निकाल रही है।