मुजफ्फरपुर में रूह कंपा देने वाली दरिंदगी: 10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म; मां की सहेलियों ने ही बुना 'देह व्यापार' का जाल
Soul-Shuddering Atrocity in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर। Soul-Shuddering Atrocity in Muzaffarpur, मिठनपुरा थाना के एक मोहल्ले में शुक्रवार को 10 वर्ष की बच्ची से दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इस मामले (Mithanpura Gang Rape) को लेकर बच्ची के स्वजन ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
एफएसएल ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए वहां से साक्ष्य संकलन किया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपित फरार है।
दुष्कर्म के लिए पूरा नेटवर्क
बताया गया कि मिठनपुरा थाना क्षेत्र की दो महिलाएं बच्ची को अपने साथ लेकर दूसरे मोहल्ले के तीसरी महिला के घर पर गई। वहां किराए पर रह रहे मैकेनिक के घर में बच्ची को रखा गया।
इसके बाद उन दोनों महिलाओं ने कॉल कर दो युवकों को बुलाया। कॉल करने के बाद दो युवक बाइक से आए। दोनों ने बारी-बारी से बच्ची से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर घर में रह रही महिला को दो हजार रुपये देने का युवकों और दोनों महिलाओं ने लालच दिया। इसके बाद बच्ची को दोनों महिलाओं ने उसके घर पहुंचा दिया। वहां बच्ची की हालत बिगड़ी तो स्वजन परेशान हो गए।
इसके बाद बच्ची ने सारी बात स्वजन को बताई। बच्ची को साथ लेकर स्वजन घटनास्थल पहुंची। वहां पर महिला से उनका विवाद हुआ। इसकी सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की।
हिरासत में तीनों महिलाएं
प्रारंभिक जांच के आधार पर तीनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चर्चा है कि उक्त दो महिलाएं बच्ची की मां की दोस्त है। दोनों महिलाएं ही बच्ची को लेकर उसके घर पर आई थी। दोनों महिलाओं के देह व्यापार के धंधे से भी जुड़ी होने की बात कही जा रही है।
दोनों फरार आरोपित महिलाओं को समूह के तहत लोन देने का काम करते हैं। वे दोनों आरोपित महिलाओं के घर पर कई बार मीटिंग भी कर चुके हैं। जिस घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, वह एक प्रोफेसर का बताया जा रहा है।
उसके मकान के ग्राउंड फ्लाेर पर बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद किरायेदार गाड़ी मैकेनिक भी फरार है। उसके घर पर दस वर्ष का पुत्र है।